The Lallantop

कॉकरोच पार्टी का प्रोटेस्ट पुलिस ने खत्म कराया, लेकिन मंच से नहीं उठे अभिजीत दिपके

CJP के प्रोटेस्ट में सबसे बड़ा मुद्दा पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है. परीक्षा में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और सरकार की जवाबदेही की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में छात्रों और समर्थकों की भारी भीड़ जुटी.

Advertisement
post-main-image
अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर छोड़ने से मना कर दिया है (PHOTO-ITG)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रोटेस्ट 20 जून की शाम को खत्म हो गया. हालांकि, CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से अपील की थी कि उनके प्रोटेस्ट को और बढ़ाने की परमिशन मिले लेकिन दिल्ली पुलिस ने फिर भी प्रोटेस्ट बंद करवा दिया. CJP को 20 जून की शाम के 5 बजे तक ही प्रोटेस्ट करने की इजाजत थी. हालांकि, अभिजीत दिपके ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, वो अपनी जगह नहीं छोड़ेंगे. अभिजीत ने पुलिस से विरोध प्रदर्शन जारी रखने देने का आग्रह भी किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
एक ही मांग- शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें

CJP के प्रोटेस्ट में सबसे बड़ा मुद्दा पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है. परीक्षा में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और सरकार की जवाबदेही की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में छात्रों और समर्थकों की भारी भीड़ जुटी थी. सभी को संबोधित करते हुए दिपके ने कहा कि बातचीत का रास्ता तो खुला है, लेकिन एक ही शर्त है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए. अभीजित ने आगे कहा, 

मैं अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि चूंकि देश भर से युवा यहां आए हैं और न्याय मिलने तक यहीं बैठे रहना चाहते हैं, इसलिए दिल्ली पुलिस हमारी अनुमति की अवधि बढ़ा दे. यह विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा है. हम बस न्याय की मांग कर रहे निर्दोष छात्र हैं.

Advertisement
दिल्ली पुलिस ने नहीं बढ़ाई परमिशन

अभिजीत दिपके की अपील के बाद दिल्ली पुलिस ने फिर से कहा कि विरोध प्रदर्शन की इजाजत सिर्फ शाम 5 बजे तक ही थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जगह खाली करने को कहा और समय बढ़ाने की मांग रद्द कर दी. हालांकि, CJP ने घोषणा की कि वो जगह नहीं छोड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी पर क्या सोचता है विपक्ष? INDIA ब्लॉक की बैठक में पता चला

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने शांतिपूर्ण ढंग से लोगों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस के लोग विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर गए और प्रदर्शनकारियों से वहां से चले जाने को कहा. लल्लनटॉप की टीम भी जंतर-मंतर पर मौजूद है. शाम के 8 बजे तक किसी तरह के बल का प्रयोग नहीं किया गया था. अधिकतर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बात मान ली और जगह खाली कर दी. लेकिन अभिजीत दिपके और AISA से जुड़े कुछ छात्र नेता मंच पर बने हुए हैं.

Advertisement

वीडियो: जयपुर में प्रोटेस्ट के लिए कॉकरोच जनता पार्टी को परमिशन नहीं मिली?

Advertisement