आंध्र प्रदेश के चित्तूर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत दम घुटने से हो गई. बताया गया कि रिपेयरिंग कराने के बाद बाइक के इंजन को चालू करके रात भर के लिए छोड़ दिया गया था. इससे पूरे घर में धुंआ भर गया. घर के खिड़की-दरवाजे भी बंद थे. ऐसे में घर में सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना पुंगनूर के त्यागराजू स्ट्रीट की है.
रात भर चालू रही बाइक, खिड़की-दरवाजे बंद थे, घर में सो रहे 4 लोगों की मौत
रात भर बाइक चलने की वजह से पूरे घर में धुंआ भर गया. वहीं, घर के सभी खिड़की-दरवाजे बंद होने की वजह से धुंएं को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला. इसी वजह से चारों की दम घुटने से मौत हो गई.


हादसे में मरने वालों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं. इंडिया टुडे से जुड़े अपूर्वा जयचंद्रन की रिपोर्ट के मुताबिक, घर का एक व्यक्ति अपनी बाइक के इंजन को बोर (इंजन की मरम्मत) कराके लाया था. मैकेनिक ने शख्स को सलाह दी थी कि इंजन के पार्ट्स को सेट करने के लिए उसे चलाकर कुछ समय के लिए छोड़ दे. मैकेनिक की सलाह मानकर उसने घर में ही बाइक चालू करके रात भर के लिए छोड़ दिया. साथ ही ठंड से बचने के लिए घर के खिड़की-दरवाजों को भी बंद कर दिया.
रात भर बाइक चलने की वजह से पूरे घर में धुंआ भर गया. घर के सारे खिड़की-दरवाजे बंद थे, इसकी वजह से धुंएं को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला. नतीजा ये हुआ कि पूरे घर में जहरीला धुंआं फैल गया और इसकी वजह से चारों की दम घुटने से मौत हो गई.
मामले का पता उस वक्त चला, जब अगली सुबह घर का कोई सदस्य बाहर नहीं निकला. इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची. यहां उन्होंने चारों को बेहोश पाया. डॉक्टर को बुलाया गया. प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने चारों को मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: कोई नहीं है टक्कर में, LPG के आगे चैटजीपीटी, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम तक ने घुटने टेके
आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ जानकार इस गैस को कार्बन मोनोऑक्साइड बता रहे हैं. यह गैस रंगहीन, गंधहीन और स्वादहीन होती है, जो आमतौर पर लोगों के ध्यान में नहीं आती है. लेकिन ज्यादा समय तक इसके संपर्क में रहने से दम घुटने की समस्या हो सकती है. यहां तक कि जान भी जा सकती है.
वीडियो: युवक ने ट्रेन में महिला को पीटा, जानें क्यों?











.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)

