The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Indian Oil One App No 1 Apple And Google Play Store OpenAI ChatGPT LPG PNG Strait of Hormuz

कोई नहीं है टक्कर में, LPG के आगे चैटजीपीटी, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम तक ने घुटने टेके

Strait of Hormuz बंद होने से तेल और गैस की सप्लाई में रुकावट आई है. इसकी वजह से देश में LPG गैस सिलेंडर को लेकर काफी खींचतान देखने को मिल रही है. इस बीच, सरकार लगातार लोगों से संयम बरतने की अपील कर रही है.

Advertisement
LPG Crisis
LPG संकट के बीच इंडियन ऑयल वन ऐप नंबर 1 रहा. (फोटो- इंडिया टुडे)
pic
प्रगति पांडे
15 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 03:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

वेस्ट एशिया में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बढ़ते तनाव का असर भारत पर भी पड़ रहा है. देश में LPG सिलेंडर पर ‘हाहाकार’ गैस एजेंसी से निकलकर ऐप स्टोर पर भी मच रहा है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Indane गैस सिलेंडर की बुकिंग ऐप 'इंडियन ऑयल वन' गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर नंबर 1 बन गया है. डाउनलोड चार्ट में इस ऐप ने ChatGPT, WhatsApp और Instagram जैसे ऐप को पछाड़ दिया है.

रविवार, 15 मार्च की दोपहर तक यह ऐप डाउनलोड चार्ट में नंबर 1 पर बना रहा. क्योंकि देश में लोग LPG संकट से 'जूझ' रहे हैं. लोगों को गैस सिलेंडर बुक करने की दिक्कत हो रही है, तो इस ऐप की डिमांड अचानक बढ़ गई.

अब समझते हैं कि 'इंडियन ऑयल वन' ऐप का काम क्या होता है. यह इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) का ऐप है. वही, IOCL जिसका ‘इंडेन गैस सिलेंडर’ हमारे घरों में आता है. इसे आप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इस ऐप का इस्तेमाल नया इंडेन LPG कनेक्शन लेने, LPG सिलेंडर को बुक करने, अपने डिस्ट्रीब्यूटर को चेंज करने और अपने LPG सिलेंडर की डिलीवरी को ट्रैक करने में किया जाता है.

गैस सिलेंडर बुक करने के कई तरीके हैं, जैसे फोन कॉल (IVRS Call) करके या SMS आदि. लेकिन हाल के समय में लोगों के लिए सिलेंडर बुक करना मुश्किल हो रहा है. इसलिए लोगों का ऐप की तरफ रुझान बढ़ा है.

इस ऐप से गैस सिलेंडर बुक करने के साथ और भी कई काम हो जाते हैं. ऐसे में लोग जमकर ‘इंडियन ऑयल वन’ ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं, जिससे यह सबसे तेजी से डाउनलोड होने वाले ऐप की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गया है.

indian oil one
ऐप डाउनलोड चार्ट में इंडियन ऑयल वन नंबर 1. (ITG)

भारत के कई शहरों में LPG डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स पर लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली रही हैं. कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कमी की वजह से देश भर के कई रेस्टोरेंट या तो अपनी दुकान बंद करने के लिए मजबूर हैं या फिर अपना मेन्यू ही छोटा कर रहे हैं.

LPG Crisis
फोटो- आज तक

देश में LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी के भी मामले सामने आ रहे हैं. लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) दोनों का ही इस्तेमाल रसोई घरों में किया जाता है. भारत में 33.4 करोड़ से ज्यादा घरों में LPG कनेक्शन हैं. जबकि PNG कनेक्शन वाले घरों की संख्या लगभग 1.5 करोड़ है.

यह भी पढ़ें: LPG संकट के बीच पाइपलाइन कनेक्शन वालों के लिए सरकार ने क्या आदेश जारी किया?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने एक डाटा शेयर किया. जिसके मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष के अप्रैल से फरवरी के बीच LPG की औसत बुकिंग 55.7 लाख सिलेंडरों की रही. लेकिन गुरुवार, 12 मार्च को यह संख्या 35% से ज्यादा बढ़कर 75.7 लाख हो गई.

वीडियो: LPG संकट की वजह से Delivery Partners की नौकरी चली जाएगी?

Advertisement

Advertisement

()