The Lallantop

"AMU में होली मनेगी, मारपीट करने वाले को ऊपर पहुंचा देंगे", BJP सांसद का बयान

भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कहा कि किसी त्यौहार को लेकर किसी की मनाही नहीं है. जब ईद मनाई जा सकती है, तो वहां पर होली भी मनाई जाएगी.

Advertisement
post-main-image
हाल ही में यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने कैंपस में होली मिलन समारोह के आयोजन की अनुमति मांगी थी, जिसे यूनिवर्सिटी ने इनकार कर दिया था. (फोटो- फेसबुक)

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में होली मनाने को लेकर हाल ही में विवाद हुआ था. यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने कैंपस में 'विशेष' होली मिलन समारोह के आयोजन की अनुमति मांगी थी, जिससे यूनिवर्सिटी ने इनकार कर दिया था. यूनिवर्सिटी में होली मनाने को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम ने विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने कहा है कि यूनिवर्सिटी ‘पाकिस्तान में थोड़ी है, जो वहां होली नहीं मनाई जाएगी’. लेकिन फिर उन्होंने ये तक कह दिया कि समारोह रोकने के लिए कोई मारपीट करेगा तो उसे ‘ऊपर’ पहुंचा दिया जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े मोहम्मद अकरम खान की रिपोर्ट के मुताबिक अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम ने कहा,

“देखिए यूनिवर्सिटी के अंदर होली मिलन समारोह मनाने से किसी को मना नहीं किया गया है… कोई भी मना नहीं कर सकता है. कोई भी अगर मना करे तो VC और रजिस्ट्रार से हिंदू छात्रों को वार्ता करनी चाहिए. अगर उसमें दिक्कत आती है तो मुझसे बात करें. कोई भी किसी त्यौहार को लेकर किसी की मनाही नहीं है. परमिशन की आवश्यकता नहीं... जो मारपीट करेगा उसको ऊपर पहुंचा देंगे. जब ईद मनाई जा सकती है, तो वहां पर होली भी मनाई जाएगी. किसी को कोई मना नहीं कर सकता.”

Advertisement

सतीश ने आगे कहा कि बाहर से कौन छात्र क्या बोल रहा है, उसे तो नहीं रोका जा सकता है. यूनिवर्सिटी का कोई भी अधिकारी अगर कुछ बोल रहा है तो सूचना दीजिए. उन्होंने आगे कहा,

“होली मनेगी… यूनिवर्सिटी पाकिस्तान के अंदर है क्या? ऐसा नहीं... ऐसा नहीं जब वहां पर ईद मनाते हैं तो सब कुछ मनाया जा सकता है. होली मनेगी..”

बीजेपी सांसद ने कहा कि हिंदू छात्र रजिस्ट्रार को एक लेटर दें कि उन्हें होली मनानी है. किसी भी तरह की घटना को दोहराया नहीं जाएगा.

Advertisement

बता दें कि AMU में मास्टर्स कर रहे हिंदू छात्रों ने 25 फरवरी को यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को एक लेटर लिखा था. लेटर में 9 मार्च को AMU के NRCC क्लब में होली मिलन समारोह का आयोजन करने की अनुमति मांगी गई थी. इसको लेकर वाइस चांसलर ने प्रोफेसर और डीन की मीटिंग बुलाई थी. मीटिंग में होली मिलन समारोह के आयोजन के बारे में चर्चा होने के बाद फैसला लिया गया कि कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी.

इससे पहले करणी सेना के सदस्यों ने AMU के अधिकारियों पर परिसर में हिंदू विद्यार्थियों को होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार करने का आरोप लगाया था. करणी सेना के सदस्यों ने होली मिलन समारोह के लिए 5 मार्च को यूनिवर्सिटी से अनुरोध किया था. संगठन के सदस्यों ने जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन सौंपा. अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नगर अमित कुमार को सौंपे गए ज्ञापन में इस मामले में प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया था.

वीडियो: संभल के सर्किल ऑफिसर को नोटिस जारी किया गया, धार्मिक कार्यक्रम में गदा लेकर चलते नजर आए थे

Advertisement