बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक कुख्यात अपराधी ने कथित तौर एक दरोगा को फोन करके 10-15 पुलिसवालों को जान से मारने की धमकी दी. कुंदन ठाकुर ने कथित रूप से दरोगा को धमकाते हुए कहा कि पुलिस उसके परिवार को परेशान ना करे. पुलिस ने जानकारी दी कि 16 मार्च की रात पुलिस एनकाउंटर में कुंदन ठाकुर समेत दो अपराधियों की मौत हो गई. गोलीबारी में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के एक जवान भी शहीद हो गए.
'15 पुलिसवालों की लाश बिछाऊंगा', धमकी देने वाला बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक STF जवान शहीद
Motihari Encounter: कुंदन ठाकुर को पुलिस ने मार गिराया. उसने दरोगा को खुली चुनौती दी थी. उसने फोन पर दावा किया था कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती, जबकि वो कई पुलिसवालों को मार देगा. आरोप है कि कुंदन ने दरोगा को यह भी धमकी दी कि पुलिस उसके परिवार को परेशान ना करे, नहीं तो वो पुलिसवालों के परिवारों को नुकसान पहुंचाएगा.


कुंदन ठाकुर ने दरोगा को खुली चुनौती दी थी. उसने फोन पर दावा किया था कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती, जबकि वो कई पुलिसवालों को मार देगा. आरोप है कि कुंदन ने दरोगा को यह भी धमकी दी कि पुलिस उसके परिवार को परेशान ना करे, नहीं तो वो पुलिसवालों के परिवारों को नुकसान पहुंचाएगा. कुंदन और दरोगा के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है.
ऑडियो में साफ सुना जा सकता है कि उसे पुलिस का कोई डर नहीं था. धमकी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और चकिया थाना इलाके के एक गांव में पहुंच गई. वहीं पुलिस का दोनों आरोपियों से एनकाउंटर हो गया.
इंडिया टुडे के सचिन पांडेय की रिपोर्ट के मुताबिक, चंपारण के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) हर किशोर ने बताया,
"जानकारी मिली थी कि कुछ अपराधी एक घर में छिपे हुए हैं. मोतिहारी पुलिस, STF टीम के साथ एक घर पर रेड करने गई थी. दो अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक जवान घायल हो गया. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. एनकाउंटर में दोनों अपराधी मारे गए. दोनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड था. घायल जवान शहीद हो गए."
घटना के बारे में बताते हुए पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस सुपरिटेंडेंट (SP) स्वर्ण प्रभात ने कहा,
"ये अपराधी लगातार पुलिस को धमका रहा था. जब पुलिस ने कल देर रात (16 मार्च) उसके ठिकाने को घेरा, तो उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिससे हमारे एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई. इसके बाद, पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों अपराधी मारे गए."
एनकाउंटर में मारे गए दूसरे अपराधी की पहचान प्रियांशु दुबे के तौर पर हुई है. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में घर के मालिक उज्ज्वल कुमार और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
वीडियो: दिल्ली द्वारका केस अपडेट: साहिल की मां को कौन धमका रहा है?















.webp?width=120)






