बिहार के हाजीपुर में एक पत्रकार के घर देर रात पहुंची पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस ने घर में पहुंचकर छापेमारी की और पत्रकार का अल्कोहल टेस्ट किया. इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. लोग पूछ रहे हैं कि क्या यह सामान्य जांच थी या फिर प्रशासन के खिलाफ खबर प्रकाशित करने की वजह से पत्रकार को निशाना बनाया गया.
बिहार में भ्रष्टाचार उजागर किया तो आधी रात पत्रकार के घर पहुंची पुलिस, बोली एल्कोहल टेस्ट करना है
ये मामला Hajipur के पत्रकार मनीष कुमार सिंह से जुड़ा है. मनीष स्थानीय अखबार 'अहान' के संपादक हैं. आरोप है कि उन्होंने जिले में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ी खबर को कवर किया था. इसके कुछ दिनों बाद उनके घर पर पुलिस पहुंची. फिर क्या है? इसका वीडियो भी आया है.


मामला हाजीपुर के पत्रकार मनीष कुमार सिंह से जुड़ा है. मनीष स्थानीय अखबार 'अहान' के संपादक हैं. आरोप है कि उन्होंने जिले में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ी खबर को कवर किया था. इसके कुछ दिनों बाद उनके घर पर पुलिस पहुंची और जांच की कार्रवाई की गई.
यह घटना 16 जून की बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी मनीष कुमार सिंह के घर की तलाशी लेते दिखाई देते हैं. वीडियो में शराब की जांच भी होती नजर आती है. पुलिस मनीष का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट करती है. हालांकि टेस्ट का रिजल्ट जीरो आता है. जीरो यानी उन्होंने शराब का सेवन नहीं किया था.
वीडियो में एक और बात लोगों का ध्यान खींच रही है. जांच के दौरान मौजूद दो पुलिसकर्मी आपस में बहस करते और झगड़ते हुए भी दिखाई देते हैं.
मनीष ने लगाए गंभीर आरोपघटना के बाद मनीष कुमार सिंह ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उन्होंने वैशाली जिले की जिलाधिकारी वर्षा सिंह से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों पर खबर प्रकाशित की थी. उनका आरोप है कि इसी वजह से उन्हें और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन पुलिस की मदद से उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है.
ये भी पढ़ें: बिहार में शराब तस्करों ने होमगार्ड के सिर में गोली मारी, एक जवान घायल
इसके बाद मनीष ने कहा कि हो सकता है कि उनके घर पर फिर से छापा मारा जाए और उनके जुड़े लोगों को परेशान किया जाए. मनीष ने कहा कि जिस भ्रष्टाचार को उन्होंने रिपोर्ट किया था, डीएम ने सबूत के तौर पर उनसे जवाब मांगा था. मनीष कहते हैं कि उन्होंने लिखित में सारे सबूत और जवाब दिए. उसके बाद भी उनके परिवार और उनको परेशान किया जा रहा है.
वीडियो: 'जब विपक्ष में कांग्रेस हो तो...', पत्रकार की टिप्पणी ने बताई असम में हार की वजह














