बिहार के दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के 'होली ब्रेक' वाले सुझाव पर हंगामा हो गया है. अंजुम आरा ने 14 मार्च को होली के जश्न के दौरान दो घंटे के ब्रेक का सुझाव दिया था. दरअसल, होली इस बार शुक्रवार को है और उसी दिन जुमा होता है. इसीलिए मेयर अंजुम आरा ने जुमे की नमाज को देखते हुए ये सुझाव दिया था. लेकिन अब इस पर विवाद खड़ा हो गया है. BJP ने इस सुझाव को ‘आतंकवादी मानसिकता’ से जोड़ दिया.
बिहार में मेयर ने 'होली ब्रेक' का सुझाव दिया, BJP विधायक ने 'आतंकवादी मानसिकता वाली महिला' कह दिया
दरअसल, 11 मार्च को दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने एक बयान में कहा था कि होली को दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे के बीच अस्थायी रूप से रोक दिया जाए, क्योंकि जुमा (शुक्रवार की नमाज) का समय नहीं बदला जा सकता. इसी को लेकर बीजेपी भड़की हुई है.


दरअसल, 11 मार्च को दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने एक बयान में कहा था कि होली को दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे के बीच अस्थायी रूप से रोक दिया जाए, क्योंकि जुमा (शुक्रवार की नमाज) का समय नहीं बदला जा सकता. इंडिया टुडे से जुड़े अभिषेक डे की रिपोर्ट के मुताबिक आरा ने बयान में कहा,
"जुमाा का समय नहीं बढ़ाया जा सकता, इसलिए होली पर दो घंटे का ब्रेक होना चाहिए."
मेयर ने ये भी आग्रह किया कि होली मनाने वालों को जुमाा के दौरान दो घंटे मस्जिदों से दूरी बनाए रखनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा,
"इससे पहले भी कई बार होली और रमजान का त्यौहार मनाया जा चुका है. जिले में इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया है."
आरा ने ये बयान जिला प्रशासन की शांति समिति की बैठक के बाद जारी किया था.
मेयर की इस टिप्पणी की BJP ने कड़ी आलोचना की. पार्टी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने उन्हें ‘आतंकवादी मानसिकता वाली महिला’ तक कह दिया. अंजुम आरा के प्रस्ताव का विरोध करते हुए हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि होली मनाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा. ठाकुर ने कहा,
"होली मनाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा. मेयर गज़वा-ए-हिंद और आतंकवादी मानसिकता वाली महिला हैं. हम उनके परिवार की पृष्ठभूमि जानते हैं. वो होली कैसे रोक सकती हैं? होली नहीं रुकेगी, एक मिनट के लिए भी नहीं रुकेगी."
BJP ने इस मुद्दे पर कांग्रेस और RJD को भी घेर लिया. दोनों पार्टियों पर निशाना साधते हुए BJP की तरफ से कहा गया,
"कुछ लोग पूरी दुनिया का इस्लामीकरण करना चाहते हैं."
आरा के बयान पर हंगामा खड़ा हुआ, तो उन्होंने इस पर खेद जताया. मेयर ने कहा कि सुबह से ही लोग उन्हें ‘बांग्लादेशी और देशद्रोही’ कह रहे हैं. उनका इरादा दरभंगा में शांति बनाए रखना था.
वीडियो: होली पर UP के मंत्री Raghuraj Singh ने ये क्या कह दिया?











.webp?width=275)






