The Lallantop

ऑस्ट्रिया के स्कूल में छात्र ने टीचर समेत 9 की गोली मारकर हत्या कर दी

ऑस्ट्रिया में एक स्कूल में गोलीबारी में कई लोग मारे गए हैं. रायटर्स के मुताबिक, गोलीबारी में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है.

Advertisement
post-main-image
ऑस्ट्रिया में गोलीबारी में कम से कम 11 लोगों की मौत (India Today)

ऑस्ट्रिया के ग्राज में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है. गोलीबारी करने वाला शख्स स्कूल का ही एक छात्र बताया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्र ने कथित तौर पर हमले को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद शहर की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. स्कूल को खाली करा लिया गया है. पुलिस ने बताया कि हमले में मारे जाने वाले लोग ज्यादातर स्कूल के छात्र और शिक्षक हैं. फिलहाल ये साफ नहीं है कि छात्र ने ऐसा क्यों किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, घटना ग्राज़ के BORG Dreierschützengasse स्कूल में हुई है. यह शहर के सेंट्रल रेलवे स्टेशन से ज़्यादा दूर नहीं है. पुलिस ने बताया कि उन्हें स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे गोलीबारी की सूचना मिली थी. कुछ ही देर बाद स्कूल की इमारत के अंदर से गोलियों की आवाज़ें सुनी गईं. गोलीबारी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रॉयटर्स के मुताबिक, पुलिस ने आधिकारिक तौर पर मृतकों का कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है. उन्होंने बस कहा है कि ‘कई लोग’ मारे गए हैं. वहीं शहर के मेयर ने दावा किया है कि कम से कम 9 लोग इस हमले में मारे गए हैं. कई लोग घायल भी हुए हैं.

Advertisement

स्कूल के बाहर एंबुलेंस मौके पर मौजूद हैं. लोकल पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि इलाके को सुरक्षित कर लिया गया है. स्कूल में फंसे लोगों को भी बाहर निकाल लिया गया है. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि आबादी के लिए कोई और खतरा नहीं है. वहीं एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूल के बाथरूम में मृत पाया गया है.

रॉयटर्स ने एक फ्री रिसर्च प्रोजेक्ट के हवाले से बताया है कि स्मॉल आर्म्स सर्वे के अनुसार ऑस्ट्रिया यूरोप में सबसे ज्यादा सशस्त्र नागरिक आबादी वाले देशों में से एक है. यहां प्रति 100 व्यक्तियों पर तकरीबन 30 फायरआर्म्स हैं.

वीडियो: राजा रघुवंशी के भाई ने सोनम और राज के अफेयर पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement