The Lallantop

'अरविंद केजरीवाल पर प्रवेश वर्मा के लोगों ने किया हमला... ' AAP का दावा, जारी किया वीडियो

AAP का दावा है कि Arvind Kejriwal पर Attack हुआ है. दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल की कार पर ये हमला हुआ है. मामले पर दिल्ली पुलिस और BJP की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है.

Advertisement
post-main-image
दावा है कि दिल्ली में प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ. (फाइल फोटो-आजतक)

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर शनिवार, 18 जनवरी को कथित तौर पर हमला हुआ है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है. पार्टी ने दावा किया है कि केजरीवाल की कार पर हमला हुआ है. उन्हें काले झंडे दिखाए गए हैं और उनकी कार पर पत्थर फेंके गए हैं. मामले पर दिल्ली पुलिस और BJP की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट किया. पोस्ट में लिखा,

"हार के डर से बौखलाई BJP, अपने गुंडों से करवाया अरविंद केजरीवाल जी पर हमला. BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल जी पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें. बीजेपी वालो तुम्हारे इस कायराना हमले से केजरीवाल जी डरने वाले नहीं हैं. दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी."

Advertisement

AAP ने इस घटना का आरोप BJP नेता प्रवेश वर्मा और उनके साथियों पर लगाया है. यह घटना नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान हुई. इस घटना के बाद प्रवेश वर्मा की तरफ से भी बयान जारी किया गया है. उन्होंने X पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा,

"सवाल पूछती जनता पर अरविंद केजरीवाल ने अपनी गाड़ी से 2 युवाओं को मारी टक्कर. दोनों को लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल ले जाया गया है. हार सामने देखकर लोगों की जान की क़ीमत ही भूल गए. मैं हॉस्पिटल जा रहा हूँ."

इंडिया टुडे से जुडे़ अमित भारद्वाज की रिपोर्ट के मुताबिक मामले पर दिल्ली पुलिस का बयान आया है. केजरीवाल पर हमले को लेकर दिल्ली पुलिस ने बयान दिया कि उन पर कोई हमला नहीं हुआ है. पुलिस के मुताबिक लाल बहादुर सदन में अरविंद केजरीवाल की एक पब्लिक मीटिंग थी. मीटिंग में BJP के कुछ लोग आए. जो सवाल पूछना चाहते थे. इसी दौरान दोनों तरफ से नारेबाजी हुई. पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को मौके से हटा दिया है.

Advertisement

वीडियो: 'जेल से सरकार नहीं चलेगी'...LG के बयान पर क्या बोले सीएम केजरीवाल?

Advertisement