The Lallantop

अजित पवार प्लेन क्रैश की जांच अब CBI करेगी

Ajit Pawar Plane Crash Probe: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं खुद उस एयरक्राफ्ट से 4-5 बार ट्रेवल कर चूका हूं, अगर कोई दिक्कत है तो उसका पता चलना ज़रूरी है.

Advertisement
post-main-image
अजित पवार विमान हादसे की होगी सीबीआई जांच.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार (दिवंगत) के प्लेन क्रैश की CBI जांच होगी. ये बात उन्होंने रविवार, 22 फरवरी को बजट सत्र से पहले एक प्रेस कॉन्फरेंस के दौरान कही. शरद पवार की NCP इस हादसे के बाद से ही CBI जांच की लगातार मांग कर रही थी. एक पत्र लिखकर महाराष्ट्र सरकार से CBI जांच की मांग की गई थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़, मुख्यमंत्री ने इस पत्र का ज़िक्र करते हुए कहा,

बारामती में हुए जिस विमान हादसे में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जान चली गई, उसकी जांच अब CBI करेगी. मैंने इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है.  

Advertisement

बताते चलें, 28 जनवरी को पुणे ज़िले में एक विमान हादसे में अजित पवार समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई थी. जिसके बाद से उनके भतीजे और एनसीपी पार्टी से विधायक रोहित पवार ने विमान हादसे को लेकर कई सवाल खड़े किए. उन्होंने सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू के इस्तीफे की भी मांग की थी. इन अटकलों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा,

जो हादसा हुआ वो बेहद दर्दनाक और डराने वाला था. दुर्घटना कैसे हुई? ये जानना हम सब के लिए बहुत ज़रूरी है. अभी तक DGCA और CID मामले की जांच कर रही थी, लेकिन एनसीपी की मांग के बाद CBI भी इस केस से जुड़ेगी. मैं खुद उस एयरक्राफ्ट से 4-5 बार जा चुका हूं, अगर कोई फॉल्ट है तो उसका पता चलना ज़रूरी है.    

रिपोर्ट के मुताबिक़, देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि DGCA ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि किन पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. ये एयरक्राफ्ट विदेश से आए थे इसलिए जांच में विदेशी एजेंसियों को भी शामिल किया गया है. इससे एयरक्राफ्ट के बारे में पुख्ता जानकारी मिलेगी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: अजित पवार के प्लेन क्रैश की हो CBI जांच, पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने उठाई मांग

पार्टी ने क्या सवाल उठाए?

एक प्रेस कॉन्फरेंस के दौरान रोहित पवार ने कहा था कि ये प्लेन क्रैश एक साजिश हो सकती है. हादसे से जुड़े ऐसे कई सवाल हैं जिसके जवाब नहीं मिले हैं. उन्होंने लियरजेट एयरक्राफ्ट के क्रैश की घटनाओं के क्रम पर सवाल उठाया और आशंका जताई कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है. 

इसके बाद 17 फरवरी को अजित पवार की पत्नी और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार समेत एनसीपी के कई वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री से मिले. एक प्रेजेंटेशन प्रस्तुत हुआ, जिसके ज़रिए दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टैब्लिशमेंट एक्ट, 1946 के तहत राज्य सरकार से CBI जांच की मंजूरी मांगी गई.  

वीडियो: जिस प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत हुई क्या वो साजिश थी? भतीजे रोहित पवार के मन में सवाल क्यों?

Advertisement