The Lallantop

तीन महीने पहले ही बदला गया था एक इंजन, एयर इंडिया विमान हादसे पर क्या पता चला?

Crashed Air India plane engine replaced: लगभग 12 साल पुराने इस बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की आख़िरी बार डिटेल मेंटेनेंस जांच जून, 2023 में हुई थी. जबकि अगली जांच दिसंबर, 2025 में होनी थी.

Advertisement
post-main-image
अहमदाबाद विमान हादसे में 270 लोगों की मौत हो चुकी है. (फ़ोटो- PTI)

अहमदाबाद (Ahmedabad) में 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे (Air India Plane Crash) की जांच जारी है. इस बीच, ख़बर है कि इस विमान के दाहिने साइड वाले इंजन की हाल ही में मरम्मत की गई थी. उसे तीन महीने पहले यानी मार्च, 2025 में बदला गया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बिज़नेस टुडे से जुड़ीं करिश्मा आसूदानी ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारियां दी हैं. बताया है कि लगभग 12 साल पुराने इस बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की आख़िरी बार डिटेल मेंटेनेंस जांच जून, 2023 में हुई थी. जबकि अगली जांच दिसंबर, 2025 में होनी थी.

अप्रैल में एयर इंडिया ने इस बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के लिए बीमा कवर को बढ़ाया था. और, 750 करोड़ रुपये से 850 करोड़ रुपये कर दिया था. इस दुर्घटना के चलते, ये भारतीय एविएशन इतिहास में सबसे बड़े बीमा क्लेम में से एक होने की संभावना है. शुरुआती अनुमानों के अनुसार, ये लगभग 3,000 करोड़ रुपये है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 48 घंटे में तीसरी बार एयर इंडिया की फ्लाइट में ख़राबी

इस विमान हादसे में अब तक 270 लोगों की मौत हो चुकी है. विमान में सवार एक व्यक्ति को छोड़कर सभी 241 यात्रियों की मौत हो गई थी. ये हादसा गुरुवार, 12 जून 2025 को उस वक्त हुआ, जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर) अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी. उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान मेघानीनगर स्थित एक मेडिकल हॉस्टल और कैंटीन पर गिर गया.

विमान में कुल 242 लोग सवार थे. जिनमें 230 यात्री, दो पायलट और 10 क्रू मेंबर्स शामिल हैं. उनमें से 241 की मौत हो गई थी. सिर्फ़ एक व्यक्ति जिंदा बचा, जो भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- एयर इंडिया क्रैश: अमेरिका-ब्रिटेन की टीमें पहुंचीं अहमदाबाद!

घटना के बाद, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया के बेड़े में शामिल सभी ड्रीमलाइनर विमानों की एक बार सुरक्षा जांच का आदेश दिया है. अब तक एयरलाइन के 33 बोइंग 787 में से नौ विमानों की जांच पूरी हो चुकी है. जबकि बाकी विमानों की जांच जारी है.

वीडियो: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए लॉरेंस की मां ने क्या बताया है?

Advertisement