The Lallantop

AI समिट में कौन सी कॉफी पीकर सुंदर पिचाई झींगालाला करने लगे?

AI Impact Summit: समिट के दौरान गूगल के CEO सुंदर पिचाई का कॉफ़ी पीते हुए वीडियो वायरल हुआ. इसे GI टैग मिला हुआ है. भारत में कई प्रोडक्ट्स को GI टैग मिला हुआ है, जैसे कांचीवरम सिल्क साड़ी, दार्जिलिंग की चाय, कन्नौज का इत्र इत्यादि.

Advertisement
post-main-image
AI इम्पैक्ट समिट में सुंदर पिचाई.

इंटरनेट पर AI इम्पैक्ट समिट का एक वीडियो वायरल है. वीडियो खुद यूनियन कॉमर्स मंत्री पियूष गोयल ने शेयर किया है. इस वीडियो में गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई कॉफ़ी पीते हुए नज़र आ रहे हैं. आप पूछेंगे कि इसमें स्पेशल क्या है? स्पेशल है वो कॉफ़ी जो उनके हाथों में है. ये कोई मामूली कॉफ़ी नहीं है, बल्कि इसे भारत का GI टैग मिला हुआ है (Bharat GI Coffee).  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पहले ये जान लेते हैं कि कॉमर्स मंत्री ने क्या कहा? दरअसल, सुंदर पिचाई कॉफ़ी लाउंज का दौरा कर रहे थे. उनकी नज़र एक कॉफी स्टॉल पर पड़ी. उन्होंने कॉफी का एक सिप लिया और दिल खोलकर तारीफ की. जिस कॉफी को पिचाई पीते नज़र आए, इसका नाम है मालाबार अरेबिका. पिचाई के वीडियो को पीयूष गोयल ने शेयर करके लिखा, 

खुद सुंदर पिचाई इस कॉफी का स्वाद लेने के लिए रुके थे. इससे पता चलता है कि ये वाकई अच्छी है. भारत के AI समिट में पूरी दुनिया भारत GI कॉफी की तारीफ कर रही है.

Advertisement

AI समिट में भारत GI टैग वाले प्रोडक्ट्स को भरपूर प्रमोट किया जा रहा है. इसे DPIIT यानी डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड के तहत रखा गया है. तो अब सवाल पर वापस लौटते हैं? 

भारत GI टैग क्या है?

किसी सामान को अपना बताने का सबसे अच्छा तरीका है कि उस पर कोई मुहर लगा दी जाए. जैसे बचपन में नेमप्लेट लगाने से किताब आपकी हो जाती थी. वैसे ही भारत की भी कुछ ख़ास चीज़ें हैं, जिसपर भारत GI Tag (Geographical Indication Tag) लगाता है. इसके दो फायदे हैं. एक, प्रोडक्ट को पहचान मिलती है और दूसरा कि कोई और उसकी चोरी कर अपने नाम से नहीं बेच सकता. 

ये टैग उन प्रोडक्ट्स को मिलता है, जिनका एक खास Geographical क्षेत्र होता है. ये टैग प्रोडक्ट की क्वॉलिटी और विशेषता के लिए दिया जाता है, जिससे उसकी यूनीकनेस बनी रहे. 

Advertisement

किस तरह के प्रोडक्ट इसमें शामिल हैं? इसमें एग्रीकल्चर गुड्स, जैसे बासमती चावल और दार्जिलिंग चाय, हैंडीक्राफ्ट्स, जैसे तमिलनाडु का कांचीपुरम सिल्क, मैन्युफैक्चर्ड प्रॉडक्ट्स, जैसे कन्नौज का इत्र और खाद्य प्रॉडक्ट्स, जैसे राजस्थान की बीकानेरी भुजिया, आदि शामिल हैं. 

AI समिट में सुंदर पिचाई 

आज यानी 20 फरवरी इस समिट का आखिरी दिन है. समिट 17 तारीख को शुरू हुआ था. इवेंट में दुनिया भर की टेक कंपनियों के सीईओ और कई देशों के प्रमुख ने शिरकत की. Open AI के सीईओ सैम अल्टमैन भी इस समिट का हिस्सा बने. 19 फरवरी को सुंदर पिचाई ने सम्मेलन को एड्रेस भी किया था. X पर उन्होंने लिखा,  

AI अरबों लोगों के जीवन को बेहतर बना सकती है और विज्ञान की सबसे कठिन समस्याओं को हल कर सकती है. हमें साहसपूर्वक AI को अपनाना होगा. जिम्मेदारी से काम लेना होगा और इस कठिन समय में मिलकर काम करना होगा.

उन्होंने आगे पोस्ट में बताया कि उन्हें भारत में वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है. उन्होंने बताया कि जब वो विशाखापत्तनम से होते हुए IIT खड़गपुर जाते थे, तब वो एक छोटा सा तटीय शहर हुआ करता था. विशाखापत्तनम आज वैश्विक AI केंद्र बन रहा है, जहां गूगल ने 15 अरब डॉलर के निवेश के तहत एक AI केंद्र स्थापित किया है. 
 

वीडियो: Google के CEO सुंदर पिचाई का पिता को पहला ईमेल, जवाब ने हैरान कर दिया

Advertisement