वायु सेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने प्राइवेट एयरलाइन जॉइन कर ली है. उन्होंने वायु सेना से VRS यानी वॉलंटियरी रिटायरमेंट ले लिया है. यानी रिटायरमेंट से पहले खुद सेवानिवृत्त हो जाना. द ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बतौर एयरलाइन पायलट उन्होंने गोवा-बेस्ड रीजनल एयरलाइन FLY91 को अगस्त महीने में जॉइन किया.
पाकिस्तानी F-16 जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स छोड़ी, अब यहां प्लेन उड़ाएंगे
Abhinandan Varthaman ने करीब 22 साल तक एयरफोर्स में सेवा दी. उन्हें बालाकोट ऑपरेशन के बाद पाकिस्तानी वायु सेना के लड़ाकू विमानों से डॉग फाइट करने के लिए जाना जाता है. 27 फरवरी, 2019 को हुई इस डॉग फाइट में अभिनंदन ने पाकिस्तान के एक F-16 लड़ाकू विमान को उड़ा दिया था.

अभिनंदन ने करीब 22 साल तक एयरफोर्स में सेवा दी. उन्हें बालाकोट ऑपरेशन के बाद पाकिस्तानी वायु सेना के लड़ाकू विमानों से डॉग फाइट करने के लिए जाना जाता है. 27 फरवरी, 2019 को हुई इस डॉग फाइट में अभिनंदन ने पाकिस्तान के एक F-16 लड़ाकू विमान को उड़ा दिया था. उन्हें दिसंबर 2021 में ग्रुप कैप्टन बनाया गया था. अब उन्होंने वायुसेना से बाहर अपना करियर बनाने का फैसला किया है.
अभिनंदन वर्धमान कौन हैं?इसके लिए हमें फरवरी 2019 में वापस जाना होगा. 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमला हुआ था. इसमें CRPF के 40 जवानों की मौत हुई थी. इसके कुछ दिनों बाद, 26 फरवरी को इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमला किया था.
अगले ही यानी 27 फरवरी के दिन पाकिस्तान की ओर से फाइटर प्लेन का एक ग्रुप LoC यानी लाइन ऑफ कंट्रोल की तरफ बढ़ते हुए नज़र आया. इसमें F-16 और JF-17 जैसे लड़ाकू विमान शामिल थे. ये एयरक्राफ्ट मॉडर्न हथियारों और लंबी दूरी से हमला करने वाली मिसाइलों से लैस थे. करीब सुबह 10 बजे अभिनंदन को उन्हें रोकने के लिए भेजा गया.
तब अभिनंदन श्रीनगर के एयर फोर्स स्टेशन पर ऑपरेशनल ड्यूटी पर थे. उन्होंने अन्य भारतीय पायलटों के साथ दुश्मन जहाज़ों का पीछा किया. भारत-पाकिस्तान सीमा के आसमान में जबरदस्त डॉग फाइट हुई. इसमें अभिनंदन ने पाकिस्तान के एक F-16 लड़ाकू विमान को उड़ा दिया था. लेकिन इसी फाइट में एक दूसरे पाकिस्तानी फाइटर जेट ने अभिनंदन के मिग-21 बाइसन को हिट किया था. उन्हें एयरक्राफ्ट से इजेक्ट होना पड़ा और दुर्भाग्य से वो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लैंड हुए.
अभिनंदन ने अपने पास मौजूद गोपनीय दस्तावेजों को किसी तरह मिटाने की कोशिश की. इसी दौरान उन्हें चोटें भी आईं. वहां उन्हें पाकिस्तान की सेना ने पकड़ लिया. इस घटना ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को चरम पर पहुंचा दिया था. दोनों देश युद्ध के करीब खड़े थे.
इस बीच अभिनंदन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए. इनमें वो बेहद शांत और संयमित दिखाई दिए. पाकिस्तानी सेना ने उनसे कई सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने दबाव में भी सैन्य जानकारी देने से इनकार किया. उधर पाकिस्तानी संसद में तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने अभिनंदन को वापस भारत को सौंपने का फैसला सुनाया.
1 मार्च 2019 को देश लौटने के बाद अभिनंदन का हीरो की तरह स्वागत किया गया. उनकी बहादुरी और संयम की हर तरफ तारीफ हुई. कुछ समय बाद उन्हें देश के तीसरे सबसे बड़े वॉरटाइम गैलेंट्री अवार्ड वीर चक्र से सम्मानित किया गया. दिसंबर 2021 में उन्हें ग्रुप कैप्टन बनाया गया.
ये भी पढ़ें: विंग कमांडर अभिनंदन को बॉर्डर तक छोड़ने आईं ये महिला कौन हैं?
सूत्रों के मुताबिक, प्रमोशन मिलने के बाद भी अभिनंदन ने वायु सेना में सेवा देना जारी रखा. लेकिन अब समय से पहले रिटायरमेंट लेकर सिविल एविएशन में करियर चुना है. अभिनंदन अब FLY91 में बतौर पायलट काम करेंगे. ये एयरलाइन मार्च 2024 में शुरू हुई थी. फिलहाल इसके पास छह ATR 72-600 एयरक्राफ्ट हैं और इसके दो बेस गोवा और हैदराबाद में हैं.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: ऑपरेशन सिंदूर में जेट गिरा? अभिनंदन की पूरी कहानी क्या है? ACM बीएस धनोआ ने सब बताया













