The Lallantop

गर्मी में ज़्यादा पसीना आना कब ख़तरनाक? इन संकेतों को नज़रअंदाज़ न करें

डॉक्टर से ये भी समझेंगे कि गर्मी और पसीने की वजह से स्किन से जुड़ी कौन-सी समस्याएं बढ़ सकती हैं. और गर्मियों में पसीना कंट्रोल करने के असरदार तरीके क्या हैं.

Advertisement
post-main-image
पसीना तो सबको ही आता है, लेकिन कभी-कभी ये दिक्कत वाली बात भी है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • डॉक्टर विनीत बंगा के अनुसार, गर्मियों में बार-बार अधिक पसीना आना, बिना तापमान बढ़े पसीना आना, तेज़ दिल की धड़कन, बुखार, भूख कम होना गंभीर स्थिति हो सकती है।
  • गर्म वातावरण के कारण शरीर तापमान नियंत्रित करने के लिए पसीना उत्पादन बढ़ाता है, जिससे स्किन में ड्राईनेस और फंगल इंफेक्शन्स की संभावना रहती है।
  • गर्मी में ढीले, सूती कपड़े पहनना, ठंडी जगहों पर रहना और दोपहर में बाहर निकलने से बचना पसीना नियंत्रित करने के प्रभावी उपाय बताए गए हैं।

गर्मियों में किसे पसीना नहीं आता? सबको आता है. बस कुछ को थोड़ा कम, तो कुछ को थोड़ा ज़्यादा आता है. और ऐसा होना बिल्कुल नॉर्मल है. हम सबका शरीर गर्मी के प्रति अलग-अलग तरह से रिएक्ट करता है. जिसका असर पसीने पर भी पड़ता है. लेकिन अगर आपको लग रहा है कि भई, इस बार तो बहुत ज़्यादा ही पसीना आ रहा है. और पसीने के साथ कुछ दूसरे संकेत भी हैं, तो इसे इग्नोर न करें. क्योंकि अब ये बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गर्मियों में ज़्यादा पसीना आना कब सामान्य है और कब दिक्कत की बात, ये जानेंगे आज. डॉक्टर से ये भी समझेंगे कि गर्मी और पसीने की वजह से स्किन से जुड़ी कौन-सी समस्याएं बढ़ सकती हैं. और गर्मियों में पसीना कंट्रोल करने के असरदार तरीके क्या हैं. 

ज़्यादा पसीना आना कब सामान्य नहीं?

हमें बताया डॉक्टर विनीत बंगा ने.

Advertisement
dr vinit banga
डॉ. विनीत बंगा, डायरेक्टर, न्यूरोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल, फरीदाबाद

जब हम गर्म वातावरण में होते हैं, तब पसीना आना शरीर का प्रोटेक्टिव मैकेनिज़्म होता है. इससे स्किन ठंडी रहती है और हम ज़्यादा गर्मी से होने वाले नुकसान से भी बचे रहते हैं. लेकिन अगर आपको बार-बार बहुत ज़्यादा पसीना आ रहा है. बहुत गर्मी में न जाने पर भी पसीना आ रहा है. साथ में हल्का या तेज़ बुखार है. दिल की धड़कन तेज़ हो रही है. वज़न कम हो रहा है या भूख घट रही है. तब इन संकेतों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए.

पसीने की वजह से स्किन से जुड़ी कौन-सी समस्याएं बढ़ जाती हैं?

गर्मियों में ज़्यादा पसीना आने से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ सकती हैं. जैसे अगर किसी को एक्ज़िमा या डर्मेटाइटिस है, तो पसीने की वजह से उसके लक्षण बढ़ सकते हैं. इसलिए जितना हो सके, स्किन को सूखा और साफ रखें. कुछ प्रकार की अर्टिकेरिया यानी एलर्जी पसीने या स्किन में नमी बढ़ने से ट्रिगर हो सकती हैं. ऐसे में पसीना आने पर खुजली, लाल चकत्ते या रैशेज़ की समस्या बढ़ सकती है. स्किन के गीले रहने से फंगल इंफेक्शन का ख़तरा भी बढ़ जाता है. ये समस्या खासकर उन जगहों पर ज़्यादा होती है, जहां पसीना और नमी जमा रहती है. जैसे बगल और जांघों के बीच का हिस्सा या वो दूसरी जगहें, जहां स्किन आपस में रगड़ खाती है.

summer
दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर धूप में बाहर निकलने से बचें 

गर्मियों में पसीना आना कंट्रोल कैसे करें?

गर्मियों में पसीना आना पूरी तरह सामान्य है. ये मुमकिन नहीं कि हम गर्मी में जाएं और पसीना न आए. लेकिन कुछ चीज़ें हम कर सकते हैं. गर्मियों में ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनें. सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचें. खुले-खुले और हल्के रंग वाले कपड़े पहनना बेहतर होता है. लाल और काले जैसे गहरे रंग के कपड़े न पहनें. कोशिश करें कि पंखे, कूलर, एसी या छांव वाली जगहों पर रहें. दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच, जब धूप और गर्मी सबसे ज़्यादा होती है, बाहर निकलने से बचें.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- लिवर में ये खराबी हुई तो भरने लगेगा पेट में पानी, वजह समझ लीजिए

(यहां बताई गई बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछें. दी लल्लनटॉप आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.) 

वीडियो: सेहत: पेट में पानी भरना खतरनाक, लिवर की ये बीमारी है वजह

Advertisement