The Lallantop
Logo

बॉलीवुड की 4 फिल्मों ने एक महीने में 750 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर डाली

साल 2022 में साउथ की कई बड़ी फिल्मों ने भयंकर कमाई की. उसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग लिखने लगे कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का पैक अप हो गया है.

Advertisement

कोरोनाकाल के बाद से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री चरमरा गई थी. एक के बाद एक फिल्में लाइन से फ्लॉप हो रही थीं. वहीं साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेर रही थीं. हिंदी भाषी जनता ‘पुष्पा’, KGF 2, ‘कांतारा’ और RRR को दिल खोलकर सेलिब्रेट कर रही थीं. इस सब के बीच एक नैरेटिव बनने लगा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का पैक अप हो गया है. साथ ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर नेपोटिज़्म और रीमेक कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप लगे. लेकिन अब सीन बदल रहा है. एक महीने के अंदर ही चार हिंदी फिल्में आईं और उन्होंने 750 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर डाली. ये तो उनकी नेट कमाई है. यानी वो कलेक्शन जिस पर टैक्स कट चुका होता है. ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो मामला 800 करोड़ से पार जा चुका है. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement