Koffee With Karan 8 का एपिसोड रिलीज़ किया गया. इसमें Sunny Deol और Bobby Deol गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे. ये बड़ा इमोशनल एपिसोड बन पड़ा. क्योंकि सनी और बॉबी, दोनों ही लंबे अरसे बाद किन्हीं सफल फिल्मों और शोज़ का हिस्सा बने. बॉबी ने 'रेस 3' से वापसी की. उसके बाद 'आश्रम' नाम की सीरीज़ में काम किया. फिर 'लव हॉस्टल' में दिखाई. आने वाले दिनों में वो Ranbir Kapoor के साथ Animal में नज़र आएंगे. वहीं सनी देओल ने 22 साल के बाद Gadar 2 के रूप में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी. इसलिए इस एपिसोड में बड़ी ईमानदार और हार्ट टु हार्ट बातचीत हुई. यहीं पर सनी ने ये भी बताया कि उन्होंने 'गदर 2' की रिलीज़ के वक्त Akshay Kumar से बात की थी. वो चाहते थे कि अक्षय अपनी फिल्म OMG 2 की रिलीज़ को आगे खिसका दें. मगर अक्षय ने पल्ला ही झाड़ लिया. देखें वीडियो.
सनी देओल ने KWK पर बताया, अक्षय कुमार से गदर 2 के साथ OMG 2 नहीं लाने के बारे में बात की थी
सनी ने कहा कि वो तो सिर्फ रिक्वेस्ट ही कर सकते थे. मगर अक्षय कुमार ने स्टूडियो का हवाला देकर फिल्म आगे खिसकाने से इन्कार कर दिया.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















