शाहरुख खान अपनी आने वाली फ़िल्म 'पठान' का जीतोड़ प्रमोशन कर रहे हैं. हर बड़े इवेंट में वो अपनी प्रेसेंस दिखाने की कोशिश में हैं. अब 14 जनवरी को 'पठान' के प्रमोशन में एक और काम हुआ. बुर्ज खलीफ़ा पर 'पठान' का ट्रेलर चलाया गया. शाहरुख इन्टरनेशनल लीग टी20 के लिए UAE में पहले से ही थे. इसलिए बुर्ज खलीफ़ा पर 'पठान' का ट्रेलर उनकी मौजूदगी में ही रिलीज हुआ. इस दौरान उनके साथ फ़िल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी थे.
शाहरुख खान की फ़िल्म 'पठान' का ट्रेलर बुर्ज खलीफ़ा पर चला, जनता ने ट्विटर पर अलग ही मौज ले ली
"इधर बिहार में रमेश कह रहा, फ़िल्म बॉयकॉट करके शाहरुख का मन्नत बिकवा देंगे"
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















