The Lallantop
Logo

दी केरला स्टोरी बैन और ममता बनर्जी पर शत्रुघन सिन्हा ने क्या कहा?

फिल्म को पश्चिम बंगाल में बैन किया गया है. वहीं दूसरी ओर ये 37 देशों में रिलीज़ होने जा रही है.

Advertisement

The Kerala Story हमारी आम बातचीत का हिस्सा बन चुकी है. चाहे लोग किसी भी ओपीनियन के साथ फिल्म पर बात कर रहे हों. उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा की सरकारों ने फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर दिया. वहीं पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म पर बैन लगा दिया. उनका कहना है कि फिल्म से राज्य की कानून व्यवस्था को खतरा है. इसलिए वो लोग फिल्म पर रोक लगा रहे हैं. ‘द केरला स्टोरी’ के बैन पर अलग-अलग रिएक्शन आए. अनुराग कश्यप और शबाना आज़मी जैसे कलाकारों का कहना था कि फिल्म पर बैन लगाना सही नहीं. चाहे भले ही फिल्म के ज़रिए प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा हो, फिर भी उसे बैन करना सही नहीं. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement