शनिवार को Bigg Boss OTT 2 में ‘वीकेंड का वार’ होता है. ये एक स्पेशल एपिसोड है जहां सलमान कंटेस्टेंट्स से बात करते हैं. बीते हफ्ते घर में जो कुछ भी घटा उस पर सवाल-जवाब किए जाते हैं. जवाबदारी मांगी जाती है. बीती 05 अगस्त को आए एपिसोड में सलमान ने अभिषेक मलहान से बात की. अभिषेक Fukra Insaan के नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. उसी फैन फॉलोइंग को लेकर सलमान ने उनसे सवाल किए. सलमान ने कहा कि अभिषेक की वजह से ही चैनल चल रहा है. उन सब का घर चल रहा है. देखें वीडियो.
बिग बॉस OTT 2 के वीकेंड का वार में सलमान ने फैन फॉलोइंग पर क्लास दे डाली
सलमान ने कहा कि करियर पर ध्यान दो, फॉलोवर्स अपने आप आ जाएंगे.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















