2011 में सलमान ख़ान की फिल्म आई थी Ready. उसमें एक गाना था कैरेक्टर ढीला. अब उसे कार्तिक आर्यन की फिल्म शहज़ादा के लिए रीमेक किया गया है. जो कि खुद तेलुगु ब्लॉकबस्टर Ala Vaikunthapurramuloo की रीमेक है. इस गाने को अलग-अलग वजहों से ट्रोल किया जा रहा है. 'कैरेक्टर ढीला' रीमिक्स से पब्लिक को सबसे पहली शिकायत ये है कि कार्तिक आर्यन नाइटक्लब से बाहर आकर बात करें. उनकी पिछली तीन-चार फिल्मों में कोई न कोई गाना ऐसा ज़रूर है, जिसमें वो नाइटक्लब में कमोबेश सेम डांस स्टेप करते दिख रहे हैं. 'पति पत्नी और वो' का गाना 'धीमे-धीमे', 'भूल भुलैया 2' का टाइटल ट्रैक और अब 'कैरेक्टर ढीला'. इंट्रेस्टिंग बात कि ये तीनों ही गाने पुराने गानों के रीमिक्स हैं. देखिए वीडियो.
सलमान ख़ान के गाने कैरेक्टर ढीला को कार्तिक आर्यन की शहज़ादा में रीमिक्स किया गया है, भड़के फैन्स
इस गाने को अलग-अलग वजहों से ट्रोल किया जा रहा है
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















