The Lallantop
Logo

सलमान खान की टाइगर 3 दिवाली पर रिलीज़ होकर सबसे ज़्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाया

सबसे कमज़ोर दिन पर रिलीज़ होकर भी Salman Khan की Tiger 3 जबरदस्त कमाई कर रही है. हालांकि शाम और रात के शोज़ में लक्ष्मी पूजन की वजह से Pathaan से बुरी पिछड़ेगी.

Advertisement

Salman Khan की Tiger 3 की कमाई को लेकर शुरुआती रुझान आने लगे हैं. दीवाली के दिन शाम 4 बजे तक फिल्म ने 35 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था. ग्रॉस यानी इस कमाई में से अभी टैक्स नहीं कटा है. टैक्स कटने के बाद जो कमाई बचती है, उसे नेट कलेक्शन कहते हैं. 'टाइगर 3' का शाम 4 बजे तक का नेट कलेक्शन 27-28 करोड़ रुपए से ऊपर रहने वाला है. इसके बाद के शोज़ में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आने वाली है. क्योंकि शाम को देशभर में लक्ष्मी पूजन होगा. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement