The Lallantop
Logo

'रेस 4' में हुई सैफ अली खान की वापसी, लेकिन सलमान नहीं होंगे

Saif Ali Khan और प्रोड्यूसर Ramesh Taurani के बीच Race 4 को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही थी. सब सेट है. फिल्म का बेसिक प्लॉट भी लॉक हो गया है.

Advertisement

Saif Ali Khan के साथ Race फ्रैंचाइज़ की शुरुआत हुई. पहले दोनों पार्ट में उन्होंने रणवीर सिंह नाम का किरदार निभाया. फ्रैंचाइज़ की तीसरी किश्त से उन्हें बाहर कर दिया गया. Race 3, Salman Khan के साथ बनी. भारी फजीहत हुई. फिल्म ने पैसे भले कमा लिए. मगर फिल्म को बिल्कुल पसंद नहीं किया गया. इसी का नतीजा है कि Race 4 में फिर से सैफ की वापसी होने जा रही है. पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि प्रोड्यूसर Ramesh Taurani ‘रेस’ फ्रैंचाइज़ को फिर से रिवाइव करने जा रहे हैं. इसमें सैफ लीड रोल करेंगे. फिल्म का बेसिक प्लॉट भी लॉक हो गया है. इसका नाम Race Reboot हो सकता है. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement