The Lallantop
Logo

'जवान' के मेकर्स ने कभी अल्लू अर्जुन से बात ही नहीं की

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार अल्लू अर्जुन का नाम फिल्म से जोड़ा जा रहा था.

Advertisement

Shah Rukh Khan की Jawan 28 सितंबर, 2023 को रिलीज़ होने वाली है. ये इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी. फिल्म को लेकर बज़ भी भयंकर बना हुआ है. पहला कारण तो एक्शन करते शाहरुख खान ही हैं. दूसरा बड़ा कारण फिल्म के डायरेक्टर एटली हैं. एटली ‘बीगिल’ और ‘मर्सल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं. प्रोड्यूसर्स को इतना यकीन दिला चुके हैं कि उनमें बड़े स्केल की फिल्म बनाने का माद्दा है. फिर फिल्म से विजय सेतुपति जुड़े. विलेन के रूप में. इतना काफी नहीं था तो खबरें आईं कि अल्लू अर्जुन भी फिल्म में नज़र आएंगे. अल्लू का नाम लगातार ‘जवान’ से जुड़ता रहा है. पहले खबर आती कि वो फिल्म में होंगे. फिर किसी तरह खारिज हो जाती. ये मेकर्स की स्ट्रैटेजी भी हो सकती है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement


 

 

Advertisement

Advertisement