The Lallantop
Logo

'अब कोई दूसरी परेशानी मोल लुंगा...', जावेद अख्तर ने कंगना रनौत से समझौते के बाद अब क्या बता दिया?

करीब पांच साल से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे कंगना और जावेद ने कोर्ट के बाहर इस मामले को सुलझा लिया. इसके बाद कोर्ट ने क्या कहा है?

Advertisement

साल 2020 में कंगना ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था. उस इंटरव्यू में कंगना ने जावेद अख्तर पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि 2016 में जावेद ने उन्हें अपने घर बुलाया था. उनसे ऋतिक रोशन के परिवार से माफी मांगने के लिए कहा था. कंगना ने आरोप लगाया था कि जावेद अख्तर ने ऐसा ना करने पर उनके करियर को खत्म करने की धमकी दी थी. कंगना के इन्हीं आरोपों के बाद जावेद अख्तर ने उन पर 2020 में ही मानहानि का मुकदमा किया था. अब जब मामला सुलझ गया है, तब जावेद अख्तर ने क्या कहा, जानने के लिए वीडियो देखिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement