The Lallantop
Logo

हेरा फेरी 3: अनीस बाज़मी ने बताया कि स्क्रिप्ट नहीं होने की वजह से अक्षय कुमार ने छोड़ी थी ये फिल्म

अनीस कहते हैं कि पता नहीं अक्षय कुमार 'हेरा फेरी 3' में काम करने को तैयार कैसे हुए. वो बिना स्क्रिप्ट के फिल्म नहीं करना चाहते थे.

Advertisement

Hera Pheri 3 का काम शुरू हो चुका है. पिछले दिनों Akshay Kumar, Suniel Shetty और Paresh Rawal ने अनाउंसमेंट प्रोमो शूट किया. पहले खबरें थीं कि इस फिल्म को Anees Bazmee डायरेक्ट करेंगे. क्योंकि उन्होंने 'भूल भुलैया 2' जैसी हिट पिक्चर दी थी. हालांकि कॉमेडी में भी उनका हाथ साफ माना जाता है. मगर अब Farhad Samji ये फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं. अनीस ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी नहीं थी. सिर्फ एक आइडिया था, जो उन्हें ठीक नहीं लगा. इसलिए उन्होंने 'हेरा फेरी 3' डायरेक्ट करने से मना कर दिया. बकौल अनीस, स्क्रिप्ट न होने की वजह से ही अक्षय भी ये फिल्म नहीं करना चाहते थे. मगर पता नहीं वो दोबारा फिल्म से कैसे जुड़ गए.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement