कबीर खान. सलमान खान को पूरे इंडिया का टाइगर और बजरंगी भाईजान बनाने वाले डायरेक्टर. फिर दोनों ने ‘ट्यूबलाइट’ की. फिल्म नहीं चली. नुकसान हुआ. सिर्फ पैसे का ही नहीं. बल्कि सलमान और कबीर की जोड़ी का भी. मीडिया में खबरें चलीं कि दोनों में खटपट हुई है. अब साथ काम नहीं करेंगे. ये था मीडिया का कहना. अब कबीर ने अपने हिस्से का बयान दर्ज करवाया है. कहा है कि उनके और सलमान के बीच कोई गड़बड़ नहीं. सलमान उनकी किसी बात पर नाराज़ भले ही हो जाते, दोनों में बहस होती, लेकिन कभी उनके साथ बदतमीज़ी नहीं की.
सलमान खान से अपनी अनबन की खबरों पर कबीर खान ने जवाब दिया है
खबरें आई थीं कि 'ट्यूबलाइट' के बाद कबीर और सलमान के बीच मतभेद हो गए थे.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















