The Lallantop
Logo

अजय देवगन, रोहित शेट्टी की Singham Again के ट्रेलर ने चीर डाले सारे रिकॉर्ड, टॉप तीन में पहुंचा

'डंकी' को 24 घंटे में 58 मिलियन और 'आदिपुरुष' को 52.1 मिलियन व्यूज़ मिले थे.

Advertisement

अजय देवगन, रोहित शेट्टी की Singham Again का ट्रेलर आ गया है. 07 अक्टूबर को आए इस ट्रेलर ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. ट्रेड वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक 05 मिनट के इस लंबे ट्रेलर को यू-ट्यूब पर ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला. 24 घंटे में इसे 52 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है. शाहरुख खान की 'डंकी' और प्रभास की 'आदिपुरुष' के बाद 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर 24 घंटे में सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला हिंदी ट्रेलर बन चुका है. 'डंकी' को 24 घंटे में 58 मिलियन और 'आदिपुरुष' को 52.1 मिलियन व्यूज़ मिले थे.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement