The Lallantop
Logo

गदर-2 की जबर कमाई के बाद सनी देओल अब अपनी इन दो फिल्मों का सीक्वल बना रहे हैं?

सनी देओल की दो हिट फिल्मों के सीक्वल आने की खबर चल रही है. हालांकि सनी ने कहा कि वो सही समय आने पर गुड न्यूज़ शेयर करेंगे.

Advertisement

Sunny Deol की फिल्म Gadar 2 बॉक्स ऑफिस पर तोड़फोड़ मचाए हुए हैं. सिनेमाघर से लोगों के वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां ‘हिंदुस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे लगा रहे हैं. फिल्म को देशभक्ति वाले सेंटीमेंट का पूरा फायदा मिल रहा है. इसी सेंटीमेंट को भुनाने के लिए सनी की दो बड़ी देशभक्ति वाली फिल्मों के सीक्वल आ रहे हैं. पहली है ‘बॉर्डर 2’ और दूसरी है ‘मां तुझे सलाम 2’. 19 अगस्त को मीडिया में खबर आई थी कि जेपी दत्ता ‘बॉर्डर 2’ की प्लानिंग कर रहे हैं. जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी. बाकी 20 अगस्त को बताया गया कि ‘मां तुझे सलाम’ का भी सीक्वल आने वाला है. एक पोस्टर के साथ ये अनाउंसमेंट किया गया. देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement