Tiger Shroff की पिछली कुछ फिल्में टिकट खिड़की पर बुरी तरह पिटी हैं. इसमें Bade Miyan Chote Miyan, Ganapath और Heropanti 2 जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. उनकी आखिरी हिट फिल्म थी Baghi 3, जो कि 2020 में आई थी. वो Siddharth Anand के प्रोडक्शन में बनने वाली Rambo में काम करने वाले थे. मगर सिद्धार्थ के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही जियो स्टूडियोज़ का मानना है कि टाइगर को लेकर इस मार्केट में महंगी फिल्म बनाना सही नहीं होगा. इसलिए उन्होंने ये फिल्म भी रोक दी है. जिसकी वजह से अब टाइगर के पास कोई भी फिल्म नहीं बची है. प्रोड्यूसर्स उन्हें अपनी फीस घटाने की सलाह दे रहे हैं. क्योंकि उनकी मार्केट वैल्यू पिछले कुछ समय में बहुत गिरी है. टाइगर ने 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. देखें वीडियो.
3 फ्लॉप देने के बाद टाइगर को प्रोड्यूसर ने दी 70 % फीस घटाने की सलाह
Tiger Shroff ने Bade Miyan Chote Miyan, Ganapath और Heropanti 2 के तौर लगातार तीन फ्लॉप फिल्में दीं. प्रोड्यूसर ने टाइगर की मार्केट वैल्यू देखकर वो पिक्चर भी बंद कर दी
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)









