The Lallantop
Logo

अदनान सामी ने ट्वीट कर पाकिस्तान को क्या धमकी दे दी?

अदनान का कहना है कि पाकिस्तानी सरकार ने उन्हें इतना परेशान किया कि उन्हें इंडिया में आकर बसना पड़ा.

Advertisement

Adnan Sami ने एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए पाकिस्तान की सच्चाई सबके सामने लाने की धमकी दे दी है. अदनान का कहना है कि उन्हें पाकिस्तानी जनता से कोई दिक्कत नहीं है. मगर पाकिस्तान सरकार ने उन्हें खूब परेशान किया है. इसी वजह से वो उनके खिलाफ घृणा से भर गए हैं. अदनान यूके में पैदा हुए हुए थे. उनके पिता पाकिस्तान से थे. 2015 तक अदनान भी पाकिस्तान के नागरिक थे. मगर पासपोर्ट एक्सपायर होने के बाद उन्होंने भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए अप्लाई किया. 2016 में उनका इंडियन पासपोर्ट बन गया. तब से वो भारतीय नागरिक हैं.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement