The Lallantop

'पठान' के टिकट रेट कम किए, यशराज का जैकपॉट लग गया

टिकट रेट घटाना यशराज फिल्म्स का मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ है.

Advertisement
post-main-image
पठान का जलवा कायम है

सिनेमा शो में आज की खबरें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1) वरुण ग्रोवर ने डायरेक्टोरियल डेब्यू फ़िल्म की कहानी बता दी

वरुण ग्रोवर की डायरेक्टोरियल डेब्यू फ़िल्म 'ऑल इंडिया रैंक' का International Film Festival Of Rotterdam में हाल ही में प्रीमियर हुआ है. उन्होंने इसकी कहानी और आइडिया बताए हैं. ये एक सेमी-ऑटोबायोग्राफ़िकल फिल्म है. ये फिल्म बनाने के पीछे उनका आइडिया था कि वो 17 साल की उम्र में होने वाली खुशी, कंफ्यूजन, प्रेम और उम्मीद को दिखा सकें. साथ ही एम्बीशन और मीडियोक्रेसी के बीच का टकराव भी पर्दे पर उतार सकें.

Advertisement

2) 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके' बनाने वाले प्रोड्यूसर का निधन

प्रोड्यूसर नाज़िम हसन रिजवी का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया है. वो कोकिलाबेन धीरुबाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती थे. उन्हें सलमान खान की 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके' प्रोड्यूस करने के लिए जाना जाता है.

3) 17 मार्च को रिलीज होगी किच्चा सुदीप और उपेंद्र की 'कब्ज़ा

Advertisement

उपेंद्र और किच्चा सुदीप की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कब्ज़ा' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है. फिल्म 17 मार्च को रिलीज होगी. इसे के. चंद्रू डायरेक्ट कर रहे हैं.

4) "चिरंजीवी की गन से खुद को मार लेना चाहता था": पवन कल्याण

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण ने अपने डिप्रेशन को लेकर बात की है. उन्होंने कहा है: मुझे अस्थमा है. बार-बार हॉस्पिटल में भर्ती होने के वजह से मैं सबसे कटा-कटा महसूस करता था. इसलिए मैं बहुत ज़्यादा सोशल आदमी नहीं हूं. 17 साल की उम्र में मुझ पर एक्जाम का प्रेशर था. इसने मेरे डिप्रेशन में और बढ़ोतरी की. मैं अपने बड़े भाई (चिरंजीवी) की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मार लेना चाहता था."

5) 'पठान' की टिकटों के दाम घटाने का फिल्म को मिला फायदा

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के मुताबिक YRF ने 'पठान' की टिकटों के दाम नेशनल चेन्स में पहले की तुलना में कम किए. कितने कम किये ये उन्होंने नहीं बताया. सिनेमा एक्सपीरियंस को अफोर्डेबल बनाने के लिए YRF ने ऐसा किया. इसका उन्हें फायदा भी हुआ. दूसरे सप्ताह के वीक डे यानी सोमवार को लगभग उतने ही लोगों ने 'पठान' देखी, जितने लोगों ने वीकेंड यानी शुक्रवार को देखी थी. PVR में शुक्रवार को 99,120 लोगों ने फिल्म देखी, तो सोमवार को करीब 92,922 लोगों ने फिल्म देखी. INOX में शुक्रवार को 83,461 और सोमवार को 81,850 लोग 'पठान' देखने गए. Cinepolis में शुक्रवार को ये आंकड़ा 44,009 रहा, जबकि शुक्रवार को ये नंबर 38,196 रहा.

6) मुस्लिम पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगे रजनीकांत

रजनीकान्त इन दिनों अपनी फिल्म जेलर की शूटिंग कर रहे हैं. अब खबर है कि रजनीकांत जय भीम फेम डायरेक्टर टीजे नानवेल के साथ फिल्म करने जा रहे हैं. फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है. ये फिल्म असल घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है. इसमें रजनीकांत एक मुस्लिम पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगे. जो कि आज के समय की राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए मजबूत और हिम्मती कदम लग रहा है. कहने का मतलब है वो बिना बॉक्स ऑफिस के दबाव में काम कर रहे हैं. हालांकि वो अब ऐसा करने स्थिति में भी हैं. नानवेल को मजबूत सोशल कमेंट्री वाली फिल्मों के लिए जाना जाता है. उनकी फिल्म 'जय भीम' इसी का जीता-जागता उदाहरण है.

7)  छोरी के सीक्वल का शूट शेड्यूल हुआ रैप

विशाल फुरिया की फिल्म 'छोरी' के सीक्वल का शूट शेड्यूल पूरा हो चुका है. छोरी में नुसरत भरुचा लीड रोल में थी. अब इसके सीक्वल को सोहा अली खान ने भी जॉइन किया है. टी-सीरीज, एबंडंशिया एंटरटेनमेंट और साइक प्रोडक्शन की इस फिल्म को  भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जैक डेविस और विक्रम मल्होत्रा ​​ने प्रोड्यूस किया है.

आज के सिनेमा शो में ही इतना ही. अपना ख्याल रखिए. फिर मिलेंगे.

वीडियो: सलमान खान ने जिस स्कार्फ से 'पठान' को बचाया, उसे शाहरुख खान ने अपने पास रख लिया

Advertisement