The Lallantop

यश स्टारर 'टॉक्सिक' फिर हुई पोस्टपोन हो गई, फिल्म को नहीं मिल रहे खरीदार?

मेकर्स ने यश की 'टॉक्सिक' को दोबारा पोस्टपोन करने की क्या वजह बताई?

Advertisement
post-main-image
'टॉक्सिक' को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है.

Yash स्टारर Toxic 19 मार्च को Ranveer Singh की Dhurandhar 2 से टकराने वाली थी. मगर मेकर्स ने तब इसे मिडल ईस्ट युद्ध का हवाला देकर पोस्टपोन कर दिया था. नई रिलीज़ डेट 04 जून रखी गई. मगर मेकर्स ने फिर से इसे पोस्टपोन कर दिया है. और नई रिलीज़ डेट भी नहीं बताई. मेकर्स ने इस फैसले के पीछे मूवी के ग्लोबल रिलीज़ शेड्यूल को जिम्मेदार ठहराया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए मेकर्स ने लिखा,

"कुछ फिल्में हम सिर्फ बनाते हैं और कुछ फिल्में हमें ये याद दिलाती हैं कि हमें सिनेमा से प्यार क्यों हुआ था. टॉक्सिक हमारे लिए एक ऐसी ही खास जर्नी रही है. सिनेमा कॉन में अपनी फिल्म पेश करते वक्त हमने दुनियाभर से शानदार रिस्पॉन्स देखा. इससे हमारा भरोसा और मजबूत हुआ कि ये मूवी दुनियाभर के लोगों तक अपने फुल पोटेंशियल में पहुंचनी चाहिए."

Advertisement

इस स्टेटमेंट में आगे लिखा गया,

"टॉक्सिक पूरी तरह बनकर तैयार है. इस समय हम इसके ग्लोबल डिस्ट्रिब्यूशन और पार्टनरशिप पर डिसीजन ले रहे हैं. इसी वजह से हमने इसकी रिलीज़ डेट में बदलाव करने का फैसला किया है. पहले ये मूवी 04 जून को रिलीज़ होने वाली थी. लेकिन अब हम इसे बाद में एक नई और दुनियाभर में एक साथ तय की गई तारीख पर रिलीज़ करेंगे. टॉक्सिक जल्द ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में आएगी."

toxic
यश का ऑफिशियल स्टेटमेंट.

हालांकि डेक्कन हेराल्ड ने सूत्रों के हवाले से मूवी पोस्टपोन होने की अलग वजहें बताई हैं. उनके अनुसार, मेकर्स अब तक फिल्म के ओटीटी राइट्स बेच नहीं पाए हैं. साथ ही फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी नहीं मिला. कुछ समय पहले इंटरनेट पर ऐसी चर्चा चल रही थी कि यश ये मूवी नेटफ्लिक्स को देना चाहते थे. बदले में वो एक रिकॉर्ड तोड़ डील की उम्मीद कर रहे थे. कुछ जगहों पर ये आंकड़ा 300 करोड़ रुपये तक बताया गया. मगर नेटफ्लिक्स ने फिल्म देखने के बाद केवल 100 करोड़ रुपये ऑफर किए. साथ ही उन्होंने कुछ शर्तें भी रख दीं. सोशल मीडिया पर तबसे ही ये अनुमान लगाया जा रहा था कि 'टॉक्सिक' की रिलीज़ डेट बदलेगी. और आज सुबह ठीक ऐसा ही हुआ.

Advertisement

वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा भी किया जा रहा है कि फिल्म उम्मीद के मुताबिक बन नहीं पाई. कई हिस्से रीशूट हुए, कई बदलाव किए गए. बावजूद इसके फिल्म वैसी नहीं बन पाई, जैसी यश चाहते थे. कहा ये भी जा रहा है कि मेकर्स फिल्म को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं हैं. जिन लोगों ने ये फिल्म देखी है, वो भी इससे कुछ खास संतुष्ट नहीं हैं. इसलिए इसे खरीददार नहीं मिल पा रहे. इसलिए मेकर्स ने फिल्म को दोबारा पोस्टपोन करने का फैसला लिया है. ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यश अब अपनी फिल्म को अगस्त में लाना चाहते हैं.

वीडियो: 'टॉक्सिक' पोस्टपोन होते ही छिड़ी बहस, क्लैश से बचना यश का मास्टरप्लान या मजबूरी?

Advertisement