हॉलीवुड, बॉलीवुड और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पर पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
'पठान' का ट्रेलर कब आएगा, जान लीजिए
'पठान' का ट्रेलर वायरल होने की खबर आई थी. बाद में पता चला वो एक पुराने विज्ञापन की क्लिप थी.


1. हॉटस्टार पर आएगी 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर'
मार्वल की फिल्म 'ब्लैक पैंथर-वकांडा फॉरएवर' थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली है. इसे 01 फरवरी से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे.
2. ''मैं बहुत सेल्फिश और कॉम्पिटेटिव हूं: टॉम हैंक्स''
एक्टर टॉम हैंक्स फिल्म A Man Called Otto में दिखाई देने वाले हैं. इस फिल्म को टॉम हैंक्स और उनकी वाइफ ने मिलकर प्रड्यूस किया है. फिल्म के प्रमोशनल इवेंट पर बात करते हुए टॉम ने कहा कि वो सेल्फिश एक्टर हैं. उन्होंने कहा, ''देखिए मैं बहुत सेल्फिश हूं. मैं बहुत कॉम्पिटेटिव भी हूं और मुझे पता है अच्छे रोल्स कौन से हैं. जब मुझे पता होता है कि अच्छे रोल कौन से हैं तो मुझे नहीं लगता उसके लिए मुझे किसी और को कंसीडर करना चाहिए. क्योंकि मैं जानता हूं उस रोल के लिए मुझे क्या करना है.''
3. 'पठान' का ट्रेलर कब आएगा, पता चल गया
बीते दिनों 'पठान' का ट्रेलर वायरल होने की खबर आई. हालांकि बाद में पता चला कि वो एक पुराने विज्ञापन की क्लिप थी. मगर अब फाइनली पता चल गया है कि 'पठान' का ट्रेलर कब आएगा.
तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'पठान' का ट्रेलर 10 जनवरी को आएगा.
4. 'कांतारा' एक्टर ने बताया, क्यों सस्पेंड हुआ था ट्विटर अकाउंट
'कांतारा' के एक्टर किशोर का ट्विटर अकाउंट पिछले दिनों सस्पेंड हो गया था. लोगों ने अनुमान लगाना शुरू किया कि किशोर के एक ट्वीट की वजह से उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया. लेकिन अब किशोर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके पूरे मामले को बताया है. उन्होंने बताया कि किसी पोस्ट की वजह से उनके अकाउंट को सस्पेंड नहीं किया गया था. बल्कि 20 दिसंबर 2022 को उनका अकाउंट हैक हो गया था. जिसके बाद ट्विटर ने ज़रूरी एक्शन लिया था. इसी एक्शन के बाद उनकी प्रोफाइल पर सस्पेंडेड अकाउंट लिखा दिखने लगा था.
5. शाहिद कपूर की सीरीज़ 'फर्ज़ी' का टीज़र आ गया है
शाहिद कपूर की सीरीज़ 'फर्ज़ी' का टीज़र आ गया. 'द फैमिली मैन' बनाने वाले राज एंड डीके ने इस शो को भी डायरेक्ट किया है. टीज़र में शाहिद पेंटिंग करते नज़र आ रहे हैं.
शो में शाहिद के अलावा विजय सेतुपति, राशि खन्ना, के.के. मेनन और भुवन अरोड़ा भी नज़र आएंगे.
6. बजरंग दल वालों ने 'पठान' के विरोध में की तोड़-फोड़
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है. मगर इससे पहले देशभर में फिल्म का अलग-अलग कारणों से विरोध हो रहा है. कल देर रात गुजरात के अहमदाबाद से एक वीडियो सामने आया. जिसमें एक मॉल के अन्दर कुछ लोग 'पठान' के पोस्टर्स को तोड़ते और शाहरुख-दीपिका के कटआउट को गिराते दिख रहे हैं. ये वीडियो बजरंग दल गुजरात के अन-वेरीफाइड ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में शाहरुख खान को गाली भी दी जा रही है.
7. 'गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी 3' होगी डेव की आखिरी मार्वल फिल्म
मार्वल की फिल्म 'गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी' में 'ड्रैक्स' बनने वाले एक्टर डेव बटिस्टा ने बताया कि 'गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' उनकी आखिरी मार्वल फिल्म होगी. जीक्यू मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में डेव ने बताया कि वो अब दूसरे रोल्स में खुद को देखना चाहते हैं इसलिए वो 'ड्रैक्स' के रोल को छोड़ रहे हैं.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान के पठान विवाद के बीच उनकी तगड़ी तारीफ़ कर दी गई
















