The Lallantop

चियां विक्रम ने राजामौली की SSMB 29 करने से मना क्यों कर दिया?

वो अपने करियर के इस पड़ाव पर नेगेटिव रोल नहीं करना चाहते थे.

Advertisement
post-main-image
अब राजामौली इस फिल्म को महेश बाबू के साथ बना के साथ बना रहे हैं.

Dhanush की फिल्म का रीमेक बनाएंगे Shahrukh Khan, Anurag Kashyap पर भड़कीं Ekta Kapoor, Chiyan Vikram ने क्यों नहीं की SSMB29. Cinema से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# धनुष की फिल्म का रीमेक बनाएंगे शाहरुख?

शाहरुख खान और डायरेक्टर वेट्रीमारन की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उसके बाद से ये कयास लगाए जाने लगे कि दोनों 'असुरन' के हिन्दी रीमेक पर काम कर रहे हैं. लेकिन इस फोटो की सच्चाई कुछ और है. ये हाल-फिलहाल की नहीं, 2019 की फोटो है. तब 'असुरन' फिल्म की रिलीज के बाद शाहरुख और वेट्रीमारन की मुलाकात हुई थी. हालांकि उस वक्त भी ये मीटिंग किसी फिल्म के लिए नहीं हुई थी.

# 'तेरे इश्क में' के सेट से धनुष का लुक लीक हुआ

धनुष की एक फोटो सोशल मीडिया पर आई है जिसमें वो एक IAF ऑफिसर की ड्रेस में नज़र आ रहे हैं. ये फोटो उनकी अगली फिल्म 'तेरे इश्क में' के सेट से बताई जा रही है. फिल्म में उनके साथ कृति सेनन लीड रोल में हैं. फिल्म को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं.

Advertisement
# "इंडस्ट्री में कोई भी एक्टर राम बनने लायक नहीं"

NDTV से बात करते हुए अरुण गोविल ने नितेश तिवारी की 'रामायण' पर बात की. जब उनसे सवाल किया गया कि वो इंडस्ट्री से किस एक्टर को राम के रोल में देखते हैं तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि इस आज के दौर का कोई भी एक्टर भगवान राम के किरदार में जचेगा. इंडस्ट्री में कोई भी स्टार या एक्टर इस लायक नहीं है. इंडस्ट्री के बाहर शायद कोई मिल जाए. मगर इंडस्ट्री में ऐसा कोई नहीं है.”

# अनुराग कश्यप पर भड़कीं एकता कपूर

हाल ही में अनुराग कश्यप ने नेटफ्लिक्स के CEO को बेवकूफ कहा था. इसके बाद एकता कपूर उन पर भड़क गईं. एकता ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के लिखा, "'तुम बेवकूफ हो'- ऐसा कहकर तुम ये दिखाना चाहते हो कि ‘मैं ज्यादा स्मार्ट और कूल हूं’, लेकिन नहीं. डार्लिंग, थोड़ा ग्रेस और सेल्फ-अवेयरनेस दिखाओ. लेकिन जो आर्टिस्ट खुद को इनक्लूसिव (सबको साथ रखने वाला) बताते हैं, असल में वही ज्यादा क्लासिस्ट होते हैं. हमें इस ‘तुम हमारे साथ नहीं बैठ सकते, हम तुमसे बेहतर हैं’ वाली सोच से बाहर आना होगा. ये डेमोक्रेसी और बराबरी के लिए जरूरी है."

# चियां विक्रम ने क्यों नहीं की SSMB29?

एसएस राजामौली और महेश बाबू साथ में SSMB29 पर काम कर रहे हैं. 123 तेलुगु में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए पहले चियां विक्रम को अप्रोच किया गया था. लेकिन वो अपने करियर के इस पड़ाव पर नेगेटिव रोल नहीं करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने ये रोल करने से मना कर दिया.

Advertisement
# तेलुगु फिल्म 'तम्मुडू' की रिलीज़ डेट आई

नितिन की फिल्म 'तम्मुडू' की रिलीज़ डेट आ गई है. फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म को 'वकील साब' फेम वेणु श्रीराम डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर 11 जून को आएगा.
 

वीडियो: एसएस राजामौली की SSMB 29 में महेश बाबू का रोल पता चल गया

Advertisement