मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) हाल ही में सिंगिंग रियलिटी टीवी शो 'सारेगामापा' में नज़र आए थे. वे शो में बतौर गेस्ट शामिल हुए. यहां पर वे एक दिल टूटे हुए कंटेस्टेंट से बात कर रहे थे. तब उन्होंने अपनी लव लाइफ का किस्सा सुनाया. मिथुन ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में वे प्यार में पड़ गए थे. लेकिन वह लड़की उन्हें छोड़कर चली गई. मिथुन ने कहा कि वे इस घटना के बाद पागल हो गए थे. लेकिन स्टार बनने के बाद वो लड़की एक यात्रा के दौरान मिली. तब मैंने उसे धन्यवाद भी दिया. इसके अलावा मिथुन ने सलमान खान के प्रैंक का भी एक किस्सा शेयर किया.
क्या हुआ जब मिथुन मिले उस गर्लफ्रेंड से जिसने स्ट्रगल के दिनों में छोड़ दिया था
Mithun Chakraborty ने बताया कि वह शुरुआती दिनों में एक लड़की के प्यार में पड़ गए थे. लेकिन वे स्टार कैसे बने इसका भी किस्सा उन्होंने शेयर किया.


मिथुन ने शो में बताया कि
"ऐसे ही हुआ था मेरे साथ. इश्क कर बैठा था, पागल हो गया था. फिर एक दिन वही हुआ, लड़की छोड़ कर चली गई. फिर समय बदला. मैं स्टार से सुपरस्टार फिर महा सुपर स्टार बन गया. तो ऐसा ही एक किस्सा हुआ कि मैं एक दिन हवाई जहाज़ में सफ़र कर रहा था. साथ में एक लड़की भी सफ़र कर रही थी. लेकिन वो मुझसे अपनी नज़रें चुरा रही थी. मैं उठा और गया. मैंने पूछा नज़र क्यों नहीं मिला रही. जैसे उसने अपना चेहरा मेरी तरफ किया. मुझे एहसास हुआ कि वह गिल्टी फील कर रही है. लेकिन मैंने कम्फर्टेबल करने के लिए कहा दिया कि जो तुमने उस समय किया. सही किया."
बातचीत में मिथुन ने आगे बताया कि उस लड़की ने मुझसे कहा कि
"मुझे लगता है मैंने गलती की. उस समय मुझे ऐसा आपके साथ नहीं करना चाहिए था."
इस पर मिथुन ने उसे जवाब दिया कि
“शायद तुम नहीं करती तो, ये आदमी लीजेंड नहीं बन पाता.”
इसी एपिसोड में मिथुन से शो के होस्ट आदित्य नारायण ने एक सवाल पूछा. उन्होंने मिथुन से पूछा कि किस को-एक्टर ने उन्हें सबसे ज़्यादा तंग किया है. ऑप्शंस में आदित्य ने जैकी श्रॉफ, सलमान खान, संजय दत्त और अक्षय कुमार का नाम दिया. इस पर मिथुन ने कहा,
“सलमान खान. वो कुछ ज़्यादा ही मस्ती करता है. उसके मन में मेरे लिए बहुत प्यार है. अगर हम दोनों साथ हैं, तो वो शांत नहीं बैठ सकता. वो हमेशा मुझे ढूंढता रहता है. अगर मैं सो रहा हूं, तो वो जगा देता है. हम सेंट पीटर्सबर्ग में 'लकी' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. रात के करीब 2 बजे रहे थे. मैं सो रहा था. मैंने अपना कमरा अंदर से बंद कर रखा था. उसने दरवाजा कैसे खोला और अंदर कैसे आया, ये मुझे अभी भी नहीं पता चल पाया. वो अंदर आया. लेकिन इसके बाद अंदर क्या हुआ, वो मैं यह आपको नहीं बताऊंगा. लेकिन जब मैंने अपनी आंखें खोलीं, तो वो मेरे सामने खड़ा हंस रहा था. मैंने उससे पूछा क्या आदमी है तू, आदमी क्या है यार! वह बहुत, बहुत शरारती है.”
मिथुन आख़िरी बार 2023 में आई फिल्म ‘काबुलीवाला’ में नज़र आए थे. इसे सुमन घोष ने डायेरक्ट किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 3 करोड़ रुपए की कमाई की थी. इसके अलावा वे विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अहम किरदार में नज़र आए थे.
वीडियो: मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह ने पिता की छिछली फिल्मों का बचाव करते हुए क्या कहा?





















