The Lallantop

'टर्क्वाइज़', 'महोगनी' रंगों के नाम आपको भी परदेसी लगते हैं?

तो यहां आइए. लीजिए मुंह टेढ़ा कर देने वाले रंगों का क्रैश कोर्स.

Advertisement
post-main-image
Source : LISBONPANORAMA.COM
सफ़ेद, काला, लाल, नीला, हरा. ये है आपकी कलर पैलेट. और अगर कोई 'टर्क्वाइज़' या 'महोगनी' जैसे शब्द बोल दे, तो आप चौंक जाते हैं. और फिर सोचते हैं कि ज़रूर ये किसी परदेसी चिड़िया का नाम होगा. अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो आप सही जगह आए हैं. टेंशन न लीजिए. हम आपको बताते हैं क्लर्स के शेड्स के बारे में.


 

ब्लू ब्लू सुनते ही दिमाग में सरकारी स्कूल का यूनिफॉर्म घूमने लगता है. पर जनाब सिर्फ वही ब्लू नहीं होता. इसमें और भी कई शेड्स होते हैं.

1. सफायर ब्लू

Source : Pinterest
Source : Pinterest

सफायर मतलब नीलम. नीलम एक पत्थर है जो किस्मत को दुरूस्त करने के लिए लोगों की उंगलियों में अक्सर दिख जाता है. 2015 के कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट इवेंट में फैशन स्टार सोनम कपूर ने सफायर ब्लू गाउन पहना था.

2. टर्क्वाइज़ ब्लू

Source : Pinterest
Source : Pinterest

टर्क्वाइज़ यानी फिरोज़ा. ये भी एक तरह का पत्थर है. अरे वही जो अपने सल्लू भाई के ब्रेसलेट में दिखता है. जिसे वो अपना लकी चार्म मानते हैं. आजकल तो इस कलर के ड्रेस काफी ट्रेंड में है.

3. इंडिगो ब्लू

Source : Pinterest
Source : Pinterest

इंडिगो यानी नील. पहले रानीपाल, टीनोपाल और अब चार बूंदों वाला उजाला. नील का तो हमारे देश में इतिहास रहा है. ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में नील की खेती कराती थी. किसानों को बहुत लूटते थे. 1859 में बंगाल के किसानों ने विद्रोह कर दिया था कि वो और अत्याचार नहीं सहेंगे. साथ ही नील की खेती करने से भी मना कर दिया था. यह इंडिगो रिवोल्ट भी कहलाया. जब जींस बननी शुरू हुईं, तब इंडिगो यानी नील से उसके डेनिम के कपड़े को रंगा जाता था. फिर धीरे धीरे नील को पैदा करने के सिंथेटिक तरीके आ गए और नैचुरल नील बननी बंद हो गयी. इंडिगो ब्लू वही नीला रंग है जो पानी में आधा ढक्कन नील डालते ही आ जाता है.


 

रेड रेड कलर का बढ़िया नमूना हिंदू शादियों में देखने को मिलता है. लाल कलर के हर तरह के शेड्स आपको देखने को मिल जाएगा. सबसे बढ़िया लाल, दुल्हन की ड्रेस में दिखेगा. सिर्फ ब्लू में ही नहीं रेड कलर के भी कई शेड्स होते हैं.

1. स्कारलट

Source : Pinterest
Source : Pinterest

स्कारलट है लाल का सबसे चटख शेड. कभी कभी नारंगी के गाढ़े शेड जैसा दिखता है. स्कारलट रंग खून या टमाटर वाले लाल से ज्यादा ब्राइट होता है और रंग में एक चमक सी होती है.

2. महोगनी

Source : Pinterest
Source : Pinterest

महोगनी असल में एक किस्म की लकड़ी होती है. लकड़ी की भी तरह तरह की प्रजातियां हैं. इसलिए लकड़ी के रंग के नज़रिए से एक रंग तय करना थोड़ा मुश्किल है. जिस रंग को हम महोगनी कहते हैं वो गाढ़ा लाल रंग होता है, जो भूरे के किसी शेड सा लगता हो. यानि लाल और भूरे के बीच का रंग. इस तस्वीर में क्रिस्टन स्टीवर्ट यानी ट्वाईलाईट वाली बेला के बाल महोगनी रंग के हैं.

3. क्रिमसन

Source : Pinterest
Source : Pinterest

क्रिमसन होता है खूनी लाल. पर खून के भी कई शेड्स होते हैं. क्रिमसन रंग होता है ताज़े खून का, जो शरीर पर खरोंच लगते ही निकल पड़ता हैं. इसे प्यार और त्याग का रंग भी मानते हैं. ये भी बता दें कि क्रिमसन शब्द का मूल संस्कृत में हैं. क्रिमसन शब्द संस्कृत शब्द कृमिज का बदला हुआ रूप है. कृमिज का मतलब है ऐसा कुछ जिसे कीड़े ने बनाया हो. कर्मीज़ एक तरह का कीड़ा होता है. मादा कर्मीज़ के शरीर से लाल रंग की डाई बनती है. इस डाई को भी कर्मीज़ कहते हैं. कर्मीज़ से निकलने वाला रंग क्रिमसन कहलाता है.

4. वाइन रेड

Source : Pinterest
Source : Pinterest

कहते हैं वाइन क्वालिटी का पता सबसे पहले उसके रंग से लगता है. आम तौर पर रेड वाइन का रंग, लाल का सबसे गाढ़ा शेड होता है. इसे हम लाल और बैंगनी के बीच का रंग मान सकते हैं.


 

ग्रीन कुदरत ने हमें काफी हरियाली दी है. और साथ ही हरे रंग के शेड्स भी. जैसे तोते वाला हरा, पत्तियों वाला हरा, नींबू वाला हरा, समुद्र वाला हरा. कन्फ्यूज न होना. नीचे सबके बारे में बता रहे हैं.

1. सी ग्रीन

Source : Pinterest
Source : Pinterest

सी यानी समुद्र. सी ग्रीन हुआ समुद्र का हरापन. करीना कपूर के इस ड्रेस का कलर सी ग्रीन है.

2. आर्मी ग्रीन

Source : Pinterest
Source : Pinterest

एक गाढ़ा हरा रंग जो खाकी रंग के साथ यूज़ किया जाता है आर्मी की वर्दियों में. कहते हैं सैनिकों की वर्दियों में हरा रंग दूसरे विश्व युद्ध के साथ आया. ऐसा इसलिए ताकि जब वो पेड़-पौधों में छिपकर दुश्मनों से लड़े तो कोई उन्हें पकड़ न पाए. ये उस रंग के करीब है जिसे हम मेहंदी कलर बोलते हैं. यानी कच्ची मेंहदी का रंग और आर्मी ग्रीन दोनों सेम है.

3. लाइम ग्रीन

Source : Pinterest
Source : Pinterest

मतलब नींबू वाला हरा. चमकदार, चटख और कुछ कुछ पीला सा दिखने वाला. कहने का मतलब अगर हरे और पीले रंग को मिक्स कर दिया जाए तो लाइम ग्रीन शेड बनता है. 2014 के लक्मे फैशन वीक में प्रियंका चोपड़ा लाइम ग्रीन साड़ी में दिखीं. इस रंग को निऑन कलर भी कहा जाता है.


 

पिंक आजकल लोग बच्चे के जन्म से पहले ही उनके कपड़ो का रंग डिसाइड करते हैं. जैसे लड़की हुई तो बेबी पिंक और लड़का हुआ तो स्काई ब्लू. इससे पता चलता है कि पिंक कलर के भी शेड्स मार्केट में मौजूद हैं. जानिए उनके बारे में.

1. बेबी पिंक

Source : Pinterest
Source : Pinterest

ये पिंक गुलाबी रंग का सबसे हल्का शेड है. इसे बेबी पिंक शायद इसलिए कहते हैं क्योंकि ये बच्चे की तरह सॉफ्ट और आंखों पर हल्का होता है. हालांकि पॉपुलर कल्चर में बेबी पिंक कलर को लोग लड़कियों से जोड़ते हैं.

2. रोज़ पिंक

Source : Pinterest
Source : Pinterest

मतलब गुलाबी गुलाबी. गुलाब वाला. ये वो रंग है जो ज्यादा खुश होने या फिर ब्लश करने पर गालों पर आता है. आजकल पिंक शेड के लिप्सटिक बड़े ट्रेंड में हैं.

3. मजेंटा/फ्यूशिया

Source : Pinterest
Source : Pinterest

मजेंटा गाढ़ा गुलाबी रंग होता है जिसे हम आम तौर पर रानी कलर कहते हैं. इस रंग के ग्राफ़िक फॉर्म को यानि जब कंप्यूटर के डिस्प्ले में यूज़ करते हैं तो फ्यूशिया कहते हैं. कहने का मतलब ये कि रानी, मजेंटा और फ्यूशिया रंग एक ही हैं. फ्यूशिया एक तरह का फूल होता है गाढ़े गुलाबी रंग का. ये नाम वहीं से आया है.

4. पीच

Source : Pinterest
Source : Pinterest

पीच यानी आड़ू. एक तरह का फल. इसके गूदे का रंग होता है पीच कलर. पीच एक डल यानी हल्का कलर है जिसे लोग शाम को पहनना पसंद नहीं करते. पर खिली धूप में ये रंग भी खिलता है. यूं तो पीच गुलाबी का एक शेड है पर ये हल्का पीलापन लिए हुए होता है. स्केच पेन में एक कलर पेन इश कलर का भी होता था जिसे हम फेस कलर कहते थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement