The Lallantop

'किसी का भाई किसी की जान' की एक टिकट 1320 रुपए में बिक रही?

सलमान खान ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म से ऑलमोस्ट साढ़े तीन साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है.

Viveck Vaswani. एक्टर हैं. Shahrukh Khan की फिल्म ‘जोश’, ‘रईस’ समेत ‘दिल विल प्यार व्यार’, और ‘खाकी’ जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं. मगर इस बार उनकी खबरों में आने की वजह उनका एक ट्वीट है. दरअसल विवेक ने 19 अप्रैल को एक ट्वीट किया. ये ट्वीट Salman Khan की फिल्म ‘Kisi Kaa Bhai Kisi Ki Jaan’ से जुड़ा हुआ था. 21 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. इसी का स्क्रीनशॉट लेकर विवेक ने ये बताया कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टिकट 1300 से भी ज़्यादा रुपए के बिक रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ईद पर रिलीज़ होने वाली ‘किसी का भाई किसी की जान’ की अब तक 35 हज़ार तक एडवांस टिकट बिक चुकी हैं. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म पहले दिन करीब 23 करोड़ रुपए की ओपनिंग ले सकती है. विवेक ने ट्विटर पर बुक माई शो ऐप का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया. जो मुंबई के नरिमन प्वॉइंट के एक थिएटर का था. जहां ‘किसी का भाई किसी की जान’ लगने वाली है. 21 अप्रैल को रात सवा नौ बजे के शो की टिकट थी 1320 की.

विवेक ने इसी का स्क्रीनशॉट शेयर करके लिखा,

Advertisement

‘’मैं समझता हूं ईद है, भाई की फिल्म आ रही है और बाकी सब. लेकिन ये समझ नहीं आ रहा है कि एक सीट के लिए 1320 रुपए ले रहे हैं. अगर एक परिवार के चार लोग फिल्म देखने जाएं और और 400 रुपए के पॉपकॉर्न भी खाएं तो पूरा कॉस्ट करीब 10 हज़ार होगा. इसमें कार पार्किंग और बाकी सर्विसेज़ नहीं जुड़े हैं. यकीन मानिए वो कुछ दिनों के लिए रुकेंगे और फिल्म के ओटीटी पर आने का वेट करेंगे.''

विवेक के इस ट्वीट ने तुरंत ही लोगों का अटेंशन खींच लिया. लोग उन्हीं के ट्वीट में बातें रखने आ गए. एक बंदे ने रिप्लाई करते हुए लिखा,

‘’मुंबई के कई मल्टिप्लेक्स में वीकेंड के आफ्टरनून और शाम के शोज़ के टिकट 300, 400 और 550 के शोज़ बिकते हैं. सभी सिनेमा में 1300 रुपए के टिकट नहीं बिक रहे. पुणे जैसे दूसरे शहर में 200 से 300 रुपए के टिकट बिक रहे हैं.''

Advertisement

विवेक ने इसका जवाब दिया. लिखा,

‘’थोड़ा डीप में चलते हैं. आपने जैसा कहा कि इतना ही लग्जरी और इतनी ही सुविधा इससे कम दाम में भी मिलती है. तो 1320 एक ही ऑप्शन नहीं है एक एक्शन टपोरी फिल्म को देखने के लिए. बस मैं यही नहीं समझ पा रहा हूं कि उनका दिमाग कैसे काम कर रहा है.''

जब मीडिया में ये खबर चली तो विवेक ने फिर ट्वीट किया. लिखा,

‘’ये लोकतंत्र है वो लोग जितना चाहे पैसा ले सकते हैं. मेरा ट्वीट बस इसी बारे में हैं कि मुझे इसके दाम के बारे में कुछ समझ नहीं आया.''

कई लोगों ने ये भी कहा कि विवेक ने Insignia वाला ऑप्शन जो चुना था उसकी लग्जरी सर्विसेज़ हैं. इसलिए इसके टिकट्स इतने महंगे हैं. दरअसल किसी भी फिल्म की टिकट प्राइज़ उसके प्रड्यूसर और डिस्ट्रिब्यूटर मिलकर तय करते हैं. ये रेट अलग-अलग शहरों में अलग-अलग थिएटर्स के लिए अलग-अलग हो सकते हैं. फिल्म की कास्टिंग का भी टिकट के दाम पर असर पड़ता है. मसलन किसी ए लिस्टर स्टार की फिल्म की टिकट थोड़ी महंगी होती है.

पकड़ने वाली बात यहां ये है कोरोना के बाद से लोग थिएटर्स में आने से वैसे ही बच रहे हैं. ऐसे में टिकट के दाम इतने ज़्यादा बढ़ाने पर आम पब्लिक का फिल्म देखने के लिए इतने पैसे खर्च करना थोड़ा सा मुश्किल लगता है. ऐसे में मेकर्स को ये चाहिए था कि वो अपनी टिकट प्राइज़ पर थोड़ा सा चेक रख सकते थे.  

खैर, सलमान खान ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म से ऑलमोस्ट साढ़े तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. क्रेज़ तो जनता में खूब है. अब फिल्म की कमाई उसके ट्रीटमेंट पर बेस्ड होगी. देखना होगा कि जनता को ये पिक्चर कितनी पसंद आती है.  

वीडियो: सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान उनकी पिछली फिल्मों का ये रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

Advertisement