The Lallantop

शाहरुख का मन्नत सिर्फ घर नहीं, हम जैसों के लिए हिम्मत है - विनीत सिंह

Vineet Kumar Singh ने कहा जब भी वो निराश होते हैं तो मन्नत के बाहर जाकर घंटों बैठे रहते हैं.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान कुछ महीनों के लिए मन्नत से शिफ्ट हो रहे हैं.

Vineet Kumar Singh इन दिनों Chhaava की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं. Vicky Kaushal की फिल्म में उनके किरदार को खूब तारीफ मिली. और उसके बाद उनकी नई पिक्चर ‘सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव’ रिलीज़ हो चुकी है. इसी के प्रमोशन के सिलसिले में विनीत ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने Shahrukh Khan पर बात की. उन्होंने कहा कि शाहरुख का घर मन्नत, सिर्फ घर नहीं, उन जैसों के लिए हिम्मत है. उन्होंने बताया कि जब वो लो फील करते थे या निराश होते थे, तो मन्नत के बाहर घंटों बैठे रहते थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Just Too Filmy को दिए इंटरव्यू में विनीत ने कहा,

''मन्नत सिर्फ एक घर नहीं है, मन्नत हम जैसों के लिए हिम्मत है. मन्नत एक ऐसा पता है जो बताता है कि इस शहर में आपका एक मकान हो सकता है. मन्नत इस बात का प्रमाण है जो उन सपने देखने वाली आंखों को एक हौसला देता है कि सपनों को पकड़ कर रखना. ये शहर जादूई शहर है. ना जाने कब, कौन, कहां मिल जाए और आपकी गाड़ी चल पड़े.''

Advertisement

 विनीत सिंह ने शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बने शोज़ ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ और ‘बेताल’ में काम किया है.  ख़ैर, विनीत ने उसी इंटरव्यू में बताया कि कैसे वो मन्नत के बाहर घंटों बैठे रहते थे. उन्होंने कहा,

''कई बार ऐसा हुआ है कि जब मैं निराश होता हूं, लो फील कर रहा होता हूं, मैं मन्नत के बाहर जाता हूं. चाय लेता हूं और देखता रहता हूं. मैं सोचता ये था कि ये मकान नहीं ये हौसला है. आप कभी-कभी लो फील करोगे मगर आपको बस आगे बढ़ना है. आपको समझना है, कैसे भी करके, कुछ भी करके काम करते रहना है.''

वैसे शाहरुख खान आने वाले कुछ महीनों के लिए मन्नत से शिफ्ट हो रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक मन्नत में कुछ मेजर रेनोवेशन होने हैं. जिस वजह से वो अपने पूरे परिवार के साथ पाली हिल शिफ्ट हो रहे हैं. जहां उन्होंने चार फ्लोर का लग्जरी अपार्टमेंट लीज़ पर लिया हुआ है. जिसका किराया 24 लाख रुपये प्रति महीना है.

Advertisement

'छावा' की बात करें तो लक्ष्मण उतेकर की इस फिल्म ने शानदार कमाई कर ली है. 17 दिनों में ही इसने इंडिया में 459.5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं वर्ल्ड वाइड इसने करीब 600 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ये विकी कौशल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. वहीं विनीत की नई फिल्म ‘सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव’ को भी दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

वीडियो: छावा ने इंडिया ही नहीं, अमेरिका में भी गदर काट दिया

Advertisement