जब होली पर Yash की Toxic postpone होने की ख़बरें आईं, तो यही माना गया कि Dhurandhar 2 से क्लैश टालने के लिए ऐसा किया गया. मगर KVN Productions के लंबे चौड़े नोट में बताया कि उन्होंने ये फ़ैसला Middle East War के चलते वहां पसरे तनाव की वजह से लिया. इससे स्पष्ट हुआ कि टीम ‘टॉक्सिक’ के इस निर्णय का Ranveer Singh की फिल्म के साथ क्लैश से कोई लेना-देना नहीं है. मगर अब ख़बरें हैं कि ‘टॉक्सिक’ के पोस्टपोन होने की असली वजह मिडिल ईस्ट के हालात नहीं, बल्कि कुछ और है. कहा जा रहा है कि यश ने खराब VFX के चलते अपनी फिल्म पोस्टपोन की. यश की प्रोडक्शन कंपनी Monster Mind Creations से जुड़े सूत्रों से चर्चा के आधार पर ऑलवेज़ बॉलीवुड नाम के X पेज ने इसकी बिल्कुल अलग वजह बताई है. इस रिपोर्ट में लिखा गया,
यश ने झूठ बोला! अब पता चली 'टॉक्सिक' के पोस्टपोन होने की असली वजह
कहानी में एक नया ट्विस्ट आया है. मिडिल ईस्ट में पसरा तनाव 19 मार्च को 'टॉक्सिक' रिलीज़ न होने का कारण नहीं है!


“4 मार्च को टॉक्सिक की इंटरनल क्वालिटी स्क्रीनिंग रखी गई थी. यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास के साथ मेजर क्रू मेम्बर्स ने भी फिल्म देखी. स्क्रीनिंग के दौरान यश फिल्म के VFX देख कर हैरान रह गए. उन्हें कई जगह VFX बहुत कमज़ोर लगे. फिल्म के मेजर सीन्स की ऑडियो क्वालिटी भी उन्हें पसंद नहीं आई.”
इस रिपोर्ट में ये भी लिखा गया है, कि फिल्म के पहले गाने ‘तबाही…’ को बिना वीडियो के रिलीज़ करने के पीछे भी यही वजह थी. इस बारे में लिखा गया,
“मेकर्स तो टॉक्सिक के पहले गाने को वीडियो के साथ ही रिलीज़ करना चाहते थे. मगर उन्हें वीडियो एडिटिंग संतोषजनक नहीं लगी. इसलिए टीम ने तय किया, कि सॉन्ग का सिर्फ ऑडियो लॉन्च किया जाएगा.”
इस रिपोर्ट के मुताबिक, 4 मार्च को जब यश ने फिल्म का फाइनल कट देखा, तो उन्होंने अपना फीडबैक दिया और इसे दोबारा एडिट करने को कहा. उन्होंने कुछ तकनीकी सुधार भी बताए. और टीम वो बदलाव करने में जुट गई. हालांकि KVN प्रोडक्शंस ने फिल्म के पोस्टपोन होने की जो वजह बताई थी, वो यक़ीन करने क़ाबिल थी.
क्योंकि मिडिल ईस्ट में यश का फैन बेस तगड़ा है. प्लस ‘टॉक्सिक’ की टफ़ कॉम्पीटिटर ‘धुरंधर 2’ तो वहां पहले से ही बैन थी. यश ये नुकसान क्यों झेलते? एक ये नज़रिया भी सामने आया था कि कुछ महीनों में मिडिल ईस्ट के हालात में सुधार हो जाएगा. तब तक IPL 2026 भी ख़त्म हो जाएगा. दोनों बातें गले उतर गई थीं. मगर इस नए एंगल ने फैन्स को पसोपेश में डाल दिया है. बहरहाल, हम याद दिला दें, कि अब ‘टॉक्सिक’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: 'टॉक्सिक' पोस्टपोन होते ही छिड़ी बहस, क्लैश से बचना यश का मास्टरप्लान या मजबूरी?











.webp?width=275)



.webp?width=120)

.webp?width=120)




