बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई Kangana Ranaut की Tejas का संघर्ष जारी है. फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी. जिसे की बेहद कमज़ोर माना गया. 'तेजस' के सामने '12th फेल' नाम की चुनौती थी. Vidhu Vinod Chopra डायरेक्टेड इस फिल्म ने 1.11 करोड़ रुपए की ओपनिंग पाई. दूसरे दिन 'तेजस' की कमाई में कोई उछाल नहीं आया. मगर '12th फेल' ने 127 परसेंट का जंप मार दिया.
'12th फेल' की कमाई में 127 % का उछाल, कंगना की 'तेजस' का संघर्ष जारी
विक्रांत मैस्सी स्टारर '12th फेल' की कमाई में तीसरे दिन भी बड़ा जंप आने वाला है. वहीं कंगना रनौत की 'तेजस' से उम्मीद नहीं बची.


पहले दिन टिकट खिड़की पर 'तेजस' का लचर प्रदर्शन देखकर कंगना रनौत ने एक वीडियो बनाया. इसमें उन्होंने लोगों से उनकी फिल्म देखने जाने की रिक्वेस्ट की. मगर इसका कुछ फायदा नहीं हुआ. क्योंकि 'तेजस' ने दूसरे दिन भी 1.25 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया है. जो कि नई रिलीज़ के लिए अच्छी बात नहीं है. क्योंकि शुक्रवार से वीकेंड शुरू होता है. मगर शुक्रवार वर्किंग डे होता है. शनिवार और रविवार को छुट्टियां होती हैं. इसलिए शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल आना नॉर्मल बात है. मगर 'तेजस' या कंगना रनौत दर्शकों को थिएटर्स में नहीं ला पाए. शुरुआती दो दिनों में इस फिल्म की टोटल कमाई अब 2.50 करोड़ रुपए पहुंच गई है.
ऐसा नहीं है कि लोग पिक्चर नहीं देख रहे हैं. क्योंकि 'तेजस' के सामने रिलीज़ हुई '12th फेल' की कमाई ने दूसरे दिन लंबी छलांग मारी है. 1.11 करोड़ रुपए से खुलने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन 2.50 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया. जो कि 127.27% ग्रोथ है. इससे '12th फेल' का दो दिनों का टोटल कलेक्शन हो गया 3.61 करोड़ रुपए. विक्रांत मैस्सी स्टारर ये फिल्म अनुराग पाठक की बेस्ट सेलिंग नॉवल '12th फेल' पर आधारित है.
उम्मीद है कि 'तेजस' रविवार को थोड़े-बहुत उछाल के साथ 1.50 करोड़ रुपए कमा सकती है. 'तेजस' में कंगना रनौत के साथ अंशुल चौहान और अशीष विद्यार्थी जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इस फिल्म को सरवेश मेवाड़ा ने डायरेक्ट किया है.
वहीं '12th फेल' तीसरे दिन एक और बड़ा जंप पाने जा रही है. रविवार को ये फिल्म 3.50 करोड़ रुपए के आसपास कलेक्ट कर सकती है. इस फिल्म में विक्रांत मैस्सी के साथ प्रियांशु चैटर्जी, पलक ललवानी, मेधा शंकर और हरिश खन्ना जैसे एक्टर्स ने काम किया है. '12th फेल' को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है.
वीडियो: 'निपटना बहुत मुश्किल लेकिन..' अनुराग कश्यप को कंगना रनौत की कौन-सी बात पसन्द है?




















