The Lallantop

कियारा नहीं, यश के बोल्ड सीन्स पर अटकी 'टॉक्सिक' की सुई?

हाइपर अल्फ़ा इमेज दिखाने के लिए यश ने ख़ुद लिखे फिल्म के बोल्ड सीन. मगर अब वो इन्हें लेकर पसोपेश में हैं.

Advertisement
post-main-image
रिपोर्ट्स हैं कि 'टॉक्सिक' के बोल्ड सीन्स ख़ुद यश ने लिखे हैं. गीतू मोहनदास फिल्म की डायरेक्टर हैं.

Yash स्टारर Toxic के बारे में बीते दिनों ये बात सामने आई थी कि फिल्म में यश और Kiara Advani के काफी बोल्ड सीन हैं. और कियारा ने मेकर्स से उन्हें कम करने और डाइल्यूट करने की गुज़‍ारिश की है. जैसे ही इस बात ने तूल पकड़ा, कियारा ने सोशल मीडिया पर इसका खंडन किया. अब एक नई बात सामने आ रही है. बॉली गप नाम के X पेज की पोस्ट के मुताबिक कियारा नहीं, बल्कि यश के बोल्ड सीन्स पर सुई अटकी थी. बताया जा रहा है कि यश ने ‘टॉक्सिक’ में काफ़ी इंटिमेट सीन्स दिए हैं. इनमें से कुछ लीडिंग फीमेल एक्टर के साथ हैं, तो कुछ बैकग्राउंड परफॉर्मर्स के साथ. कहा जा रहा है कि यश के कुछ सोलो सीन्स भी ऐसे हैं, जो कमर्शियल सिनेमा में कम ही देखने को मिलते हैं. इन्हें शूट तो कर लिया गया, मगर मेकर्स इन्हें लेकर पसोपेश में हैं. इन्हें फिल्म में रखने को लेकर अस्पष्टता बनी हुई है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस पोस्ट के मुताबिक ख़ास बात ये है कि ‘टॉक्सिक’ के लगभग सारे बोल्ड और मासी सीन्स यश ने ही लिखे हैं. अपने कैरेक्टर की हाइपर अल्फ़ा इमेज दिखाने के लिए उन्होंने ख़ुद ये सीक्वेंसेस डिज़ाइन किए हैं. एक सीन में उन्हें न्यूड दिखाए जाने की चर्चा भी है. यश अपने इन सीन्स को लेकर डाउट में हैं. और असमंजस इस बात पर बना हुआ है कि इन सीन्स को इसी इंटेंसिटी के साथ फाइनल कट में रखा जाएगा या नहीं. 
ये गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है. हाइपर मस्क्यूलैनिटी इसका ज़रूरी हिस्सा है. मगर यश अपनी इमेज को लेकर सतर्क हैं. और इसकी बड़ी वजह ‘रामायण’ हो सकती है. ‘रामायण’ से लोगों का भावनात्मक जुड़ाव है. और एक्टर्स की रील व रियल लाइफ़ इमेज फिल्म पर असर डालती है. जैसे रणबीर कपूर को भगवान राम के पात्र में लिया गया, तो उनके बीफ़ खाने का ज़िक्र करते हुए उनके पुराने वीडियो वायरल हुए. 8 जनवरी को आए ‘टॉक्सिक’ के टीज़र भी कम बवाल नहीं कटा था. आम आदमी पार्टी के विमंस विंग ने टीज़र को अश्लील बताते हुए कर्नाटक राज्य महिला आयोग (KSWC) में इसके खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराई थी. लोगों ने विरोध भी किया. इंटरनेट पर भी लोगों ने इसका ख़ूब विरोध किया. बल्कि इसे सॉफ्ट पॉर्न तक करार दे दिया. हो सकता है, कि इसीलिए यश ‘टॉक्सिक’ के बोल्ड कॉन्टेंट को सेकेंड थॉट दे रहे हैं.

एक और पहलू ‘टॉक्सिक’ का दोबारा पोस्टपोन होना भी हो सकता है. इससे समीकरण बदल गए हैं. कहा जा रहा है कि ‘टॉक्सिक’ को अगस्त में रिलीज़ कर सकते हैं. वो सैन डिएगो में 23 से 26 जुलाई तक होने वाले कॉमिक कॉन में ‘टॉक्सिक’ का प्रमोशन करना चाहते हैं. और उसके बाद ही फिल्म को ग्लोबली रिलीज़ करने का प्लान बना रहे हैं. इधर ‘रामायण’ दिवाली पर आएगी. ऐसे में ‘टॉक्सिक’ और ‘रामायण’ के बीच बड़ा गैप नहीं रहेगा. और लोगों के ज़ेहन में उनकी पिछली फिल्म की इमेज ताज़ा रहेगी. हालांकि इस तरह की चर्चाओं के बाद ये हमारा इंटरेप्रेटेशन है. मेकर्स या यश ने इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है. अब देखना ये है कि यश की ‘टॉक्सिक’ वैसी ही आती है, जैसी बनी है, और बताई जा रही है. या फिर इसके बोल्ड कॉन्टेंट को डाइल्यूट किया जाएगा?

Advertisement

वीडियो: ‘टॉक्सिक’ के टीज़र ने मचा दिया तहलका लोग बोले- "RIP धुरंधर"

Advertisement
Advertisement