सिनेमा से जुड़ी बड़ी खबरों को एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो आप सही जगह पर लैंड हुए हैं. आज की बड़ी खबरें आप नीचे पढ़ सकते हैं.
विक्रम की 'कोबरा' आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' पर भारी पड़ गई
'कोबरा' के मेकर्स ने कल अनाउंस किया कि फिल्म की लंबाई को 20 मिनट कम किया गया है.


# 'विनी द पूह: ब्लड एंड हनी' का ट्रेलर आ गया
फेमस कार्टून कैरेक्टर 'विन्नी: द पूह' पर बेस्ड एक फिल्म आ रही है. जिसका नाम है 'विन्नी द पूह: ब्लड एंड हनी'. ये एक क्राइम-हॉरर फिल्म है. जिसमें मर्डर करने वाला शख्स विनी का मुखौटा पहनकर मर्डर करता है.
फिल्म की रिलीज़ डेट फिलहाल अनाउंस नहीं हुई है.
# 09 सितंबर से देख सकेंगे सीरीज़ 'नार्को-सेंट्स'
नेटफ्लिक्स की ओरिजनल कोरियन-ड्रामा सीरीज़ 'नार्को-सेंट्स' का दूसरा पोस्टर रिलीज़ किया गया. कहानी ड्रग डीलर की होगी. इसे 09 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर भेजा जा सकेगा.
# नेटफ्लिक्स की 'जामताड़ा 2' का ट्रेलर आ गया
2020 में आई 'जामताड़ा' के दूसरे सीज़न का ट्रेलर आ गया. धांधलेबाजी का गेम इस बार बड़े स्तर पर खेला जाएगा. इस बार गुड़िया भी चुनाव लड़ेगी.
इस सीज़न में अमित सियाल, मोनिका, स्पर्श श्रीवास्तव के साथ सीमा पाहवा भी मुख्य भूमिका में होंगी.
# विक्रम की 'कोबरा' ने पहले दिन 20 करोड़ रुपए कमाए
चियां विक्रम की फिल्म 'कोबरा' थिएटर्स में रिलीज़ हो चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ने पहले दिन करीब 20 करोड़ रुपए की कमाई की. तमिलनाडु में फिल्म ने 11 करोड़, कर्नाटक में 4.2 करोड़, केरल में 1.6 करोड़ रुपए कमाए. पूरे भारत में मूवी ने लगभग 20 करोड़ रुपए कमाए हैं. जो काफी अच्छी ओपनिंग मानी जा रही है. बीते दिनों आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा रिलीज़ हुई थी. जिसने पहले दिन सिर्फ 10.7 करोड़ की कमाई की थी. 'कोबरा' के मेकर्स ने कल अनाउंस किया कि फिल्म की लंबाई को 20 मिनट कम किया गया है. लोग इसे लंबी फिल्म बता रहे थे. जिसके बाद मेकर्स ने मूवी को 20 मिनट छोटा करके रिलीज़ किया है. इसका रिव्यू आप हमारे चैनल पर देख सकते हैं.
# एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म डायरेक्ट करेंगे कुणाल
कुणाल खेमू जल्द ही डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठने जा रहे हैं. वो एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' को डायरेक्ट करेंगे. इस फिल्म की राइटिंग भी उन्होंने ही की है.
इसकी स्टोरी और कास्ट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.
# राजकुमार हिरानी के साथ काम करेंगे अक्षय कुमार
राजकुमार हिरानी इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' पर काम कर रहे हैं. खबर है कि वो जल्द ही अक्षय कुमार के साथ एक स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम करेंगे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार, अक्षय एक साथ एक विज्ञापन पर काम करेंगे. जिसे जल्द ही टेलीकास्ट किया जाएगा.
# 'हीरोपंती 2' की असफलता पर बोले टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ रिसेंटली 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे. जहां उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म 'हीरोपंती 2' के फ्लॉप होने के बाद वो बहुत दुखी हो गए थे. उन्होंने कहा, 'मेरा दिल टूट गया था. मैं डिप्रेस्ड था.' टाइगर जल्द ही अक्षय कुमार के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' में दिखाई देंगे.














.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)



