The Lallantop

रणबीर कपूर की 'धूम 4' में पुलिसवाले का रोल करेंगे विकी कौशल?

विकी कौशल की आदित्य चोपड़ा के साथ दो प्रोजेक्ट्स पर बातचीत हुई.

Advertisement
post-main-image
विकी कौशल ने हाल ही में आदित्य चोपड़ा से मुलाक़ात की.

Saif Ali Khan पर रात के दो बजे चाकू से हमला, 17 जनवरी को रिलीज होगा Punjab 95 का टीज़र, Ajay Devgn की Son of Sadaar 2 की रिलीज़ डेट आई. Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
1. सैफ अली खान पर रात के दो बजे चाकू से हमला

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर रात के दो बजे चाकू से हमला हुआ है. हमला उनके बांद्रा वाले घर में हुआ है. उनके शरीर पर कई बार वार किया गया. इलाज के लिए उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस हमले में उनके घर की एक हाउसहेल्प भी घायल हुईं.

2. हमले के वक्त घर पर ही था पूरा परिवार

सैफ के गले, पीठ, हाथ और सिर पर घाव आए हैं. फिलहाल उनकी सर्जरी चल रही है. उनकी हालत स्थिर बताई गई है.  हमले के वक्त उनकी पत्नी करीना और बच्चे तैमूर और जेह सहित पूरा परिवार भी घर पर ही था.  बताया गया कि सैफ के घर में एक डक्टनुमा रास्ता है. संदेह जताया जा रहा है कि चोर इसी डक्ट से घर में घुसे होंगे.

Advertisement
3.  सैफ की बॉडी से निकला शार्प ऑब्जेक्ट

जानकारी के मुताबिक, सैफ को चाकू के छह घाव लगे, जिसमें उनकी पीठ पर दो गहरे घाव हैं . वहीं, एक घाव उनकी रीढ़ की हड्डी के बहुत करीब था और गर्दन पर मामूली चोट है. रिपोर्ट के मुताबिक न्यूरोसर्जरी पूरी हो चुकी है और प्लास्टिक सर्जरी चल रही है. उनके शरीर से दो से तीन इंच लंबा शॉर्प ऑबजेक्ट निकाला गया है, जो चाकू का ही हिस्सा बताया जा रहा है. फिलहाल सैफ की हालत स्थिर है.

4. शुरूआती जांच में हमलावर का हाउसहेल्प से संबंध!

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि हमलावर सैफ के घर की हाउस हेल्प से संबंधित हो सकता है, जिसकी मदद से हमलावर घर में घुसा. क्योंकि घर के बाहर लगे CCTV में कोई घर के अन्दर आता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है. पुलिस ने हाउस हेल्प से पूछताछ भी की. इस मामले में मुंबई पुलिस ने 8 टीमों का गठन किया है जो हर एंगल से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि एक आरोपी की पहचान कर ली गई है.

5. हाउसहेल्प ने बताया रात को घर पर क्या हुआ था?

इस मामले में पुलिस ने घर पर मौजूद हाउसहेल्प का बयान भी लिया. हाउसहेल्प ने बताया कि रात को घर में खटर-पटर की आवाज़ सुनकर उनकी नींद खुली. वो उस आदमी क पास गई. जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई. शोर सुनकर सैफ भी जाग गए और वहां पहुंचे. चोर ने सैफ पर चाक़ू से हमला कर दिया. पुलिस ने मीडिया को दिए स्टेटमेंट में बताया, वो व्यक्ति चोरी के इरादे से आया था. आरोपी की पहचान हो गई है लेकिन वो अभी पकड़ा नहीं गया है.

Advertisement
6. सैफ अली खान के हमले पर इंडस्ट्री सुन्न

इस घटना के बाद इंडस्ट्री सन्न है. कई सितारे इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जूनियर एनटीआर, पूजा भट्ट समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने इस घटना पर अपना रिएक्शन दिया है. जूनियर एनटीआर ने एक्स पर लिखा, "सैफ अली खान पर हुए अटैक को लेकर अचम्भित और दुखी हूं. मैं उनके स्वास्थ्य और स्पीडी रिकवरी की कामना करता हूं.'' पूजा भट्ट ने लिखा, ''लॉ एंड ऑर्डर. हमारे यहां कानून तो हैं मगर व्यवस्था नहीं है.'' चिरंजीवी ने लिखा, "सैफ पर हुए हमले से बहुत दुखी हूं. उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं."

7. सैफ पर हुए हमले पर क्या बोले राजनेता?

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "हम देख रहे हैं किस तरह से सेलिब्रिटीज़ पर लगातार अटैक हो रहे हैं. चाहे वो सलमान खान हों, बाबा सिद्दीकी का मर्डर हो और अब सैफ अली खान हों. मुंबई की लॉ एंड आर्डर व्यवस्था एक समय में दुनिया में बेस्ट मानी जाती थी". बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "ये घटना बेहद चिंताजनक है. सरकार को तुरनी इसका संज्ञान लेना चाहिए. शिवसेना संसद रंजय राउत ने मुंबई में लॉ एंड आर्डर को लेकर देश के गृहमंत्री पर निशाना साधा.

8. एक्टर सुदीप पांडे का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भोजपुरी सिनेमा का जाना पहचाना चेहरा रहे एक्टर सुदीप पांडे का 15 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. बीते दिनों उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था. 'खूनी दंगल', 'भोजपुरी भैया' और 'बहिनिया' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले सुदीप के इतनी कम उम्र में चले जाने से उनके परिवार वाले और फैंस सदमे में हैं.

9. 17 जनवरी को रिलीज होगा 'पंजाब 95' का टीज़र

लम्बे समय से फैंस दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'पंजाब 95' का इंतज़ार कर रहे हैं. फिल्म का टीज़र 17 जनवरी को रिलीज़ होगा. दिलजीत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के इस बात की जानकारी दी. ये ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालड़ा की बायोपिक है. जो लम्बे समय से सेंसर बोर्ड के पास अटकी हुई थी.

10. 'धूम 4' में पुलिसवाले का रोल करेंगे विकी कौशल?

पीपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक, विकी कौशल ने हाल ही में आदित्य चोपड़ा से मुलाक़ात की. इस दौरान उनकी आदित्य के साथ दो प्रोजेक्ट्स पर बातचीत हुई. इसमें से एक प्रोजेक्ट YRF स्पाय यूनिवर्स का हिस्सा होगा. जहां विकी एक स्टैंडअलोन फिल्म में लीड रोल कर सकते हैं. दूसरा प्रोजेक्ट हो सकता है 'धूम 4'. रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया गया है कि विकी फिल्म में अभिषेक बच्चन वाला रोल कर सकते हैं.

11. अजय की 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज़ डेट आई

अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की र्लेअसे डेट आ गई है. ये फिल्म 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. ये 2012 में आई अजय की 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है. अजय के साथ फिल्म में मृणाल ठाकुर भी लीड रोल में हैं. फिल्म को विजय कुमार अरोड़ा ने डायरेक्ट किया है.

12. "सिकंदर का हर सीन लोगों को याद रहेगा"

सलमान खान की 'सिकंदर' के डायरेक्टर ए आर मुरुगादास ने एंटरटेनमेंट पोर्टल मूवी टॉकीज़ से बात की. फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "सलमान खान के साथ काम करना कमाल का एक्सपीरिएंस रहा. उनकी एनर्जी और डेडिकेशन ने सिकंदर में ऐसी जान डाल दी जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता. सिकंदर का हर सीन ऐसे बनाया गया है कि वो लोगों पर अपनी छाप छोड़ेगा. इसे इतने दिल से बनाया गया है कि फिल्म का हर लम्हा हमेशा के लिए ऑडियंस के साथ रह जाएगा."

वीडियो: तय हो गया Gully Boy 2 को कौन करेगा डायरेक्ट, लीड रोल में नहीं होंगे रणवीर और आलिया

Advertisement