The Lallantop

'भेड़िया' ने अपने पहले वीकेंड पर कितनी कमाई की?

फिल्म की कमाई पर 'दृश्यम 2' का भी असर पड़ रहा है.

Advertisement
post-main-image
फिल्म को पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलने के बावजूद कमाई में बड़ा उछाल नहीं मिल पा रहा.

सिनेमा से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों का एक पता, द सिनेमा शो: 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#1. रोहित शेट्टी-रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ का टीज़र आया

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ का टीज़र रिलीज़ हुआ है. टीज़र फिल्म की कहानी पर बात नहीं करता. बस कास्ट के मेम्बर्स इतना बताते हैं कि ये कहानी सिक्सटीज़ में सेट होगी. दो दिसम्बर को फिल्म का ट्रेलर आने वाला है.

Advertisement

#2. राम चरण ने अपनी अगली फिल्म RC16 अनाउंस की

राम चरण की नई फिल्म RC16 को मैत्री मूवी मेकर्स और ‘पुष्पा’ के डायरेक्टर सुकुमार मिलकर प्रोड्यूस करेंगे. फिल्म के राइटर-डायरेक्टर हैं Buchi Babu Sana, जिन्होंने 2021 में आई हिट फिल्म ‘उपेना’ भी बनाई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राम चरण अभी शंकर की फिल्म RC15 पर काम कर रहे हैं, जिसके बाद वो RC16 की शूटिंग करेंगे.    

#3. अक्षय-टाइगर के साथ नज़र आएंगी सोनाक्षी-मानुषी

Advertisement

पीपींग मून में छपी एक खबर के मुताबिक मानुषी छिल्लर और सोनाक्षी सिन्हा ने अली अब्बास जफ़र की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की कास्ट जॉइन की है. सोनाक्षी को अक्षय के अपोज़िट और मानुषी को टाइगर के अपोज़िट फाइनलाइज़ किया गया है. बताया जा रहा है कि फिल्म में तीसरी फीमेल लीड भी होगी, जिसे लेकर मेकर्स तमाम डिटेल्स सीक्रेट रख रहे हैं.

#4. ‘भेड़िया’ ने पहले वीकेंड पर 28 करोड़ रुपए कमाए

25 नवंबर को रिलीज़ हुई वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ ने अपने पहले वीकेंड पर करीब 28.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने शुक्रवार को 7.48 करोड़, शनिवार को 9.57 करोड़ और रविवार को 11.5 करोड़ रुपये कमाए.

#5. सलमान खान की लाइफ पर डॉक्यू-सीरीज़ बनेगी

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान पर एक डॉक्यू-सीरीज़ बनने वाली है. Wiz Films नाम की प्रोडक्शन कंपनी इस पर काम कर रही है. विराफ़ सरकारी और सबरीना सरकारी इसे मिलकर डायरेक्ट करेंगे. 

#6. ऑस्कर विनिंग सिंगर आइरिन केरा का निधन    

‘फेम’ और ‘फ्लैशडांस’ जैसे पॉपुलर गानों को अपनी आवाज़ देने वाली सिंगर और एक्ट्रेस आइरिन केरा का 63 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें ‘फ्लैशडांस’ गाने के लिए बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला था. 

वीडियो: ‘भेड़िया’ ने पहले दिन कितनी कमाई की?

Advertisement