The Lallantop

'वाराणसी' के तूफानी क्लाइमैक्स के लिए राजामौली ने ये प्लैनिंग की है!

बताया जा रहा है कि एसएस राजामौली 'वाराणसी' के सबसे अहम सीन शूट करने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
'वाराणसी' के क्लाइमैक्स के सबसे इमोशनल सीक्वेंस हैदराबाद में शूट होंगे.

SS Rajamouli और Mahesh Babu की Varanasi की शूटिंग पर क्या अपडेट है? Christopher Nolan की The Odyssey का ट्रेलर कब आने वाला है? Kapil Sharma का The Great Indian Kapil Show 4 कब शुरू होगा? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# 'वाराणसी' के धांसू एक्शन सीन्स का शूट शुरू हुआ!

SS राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो गई है. हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में आज गुरुवार को शूट शुरू हुआ. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक यहां 'वाराणसी' के क्लाइमैक्स के सबसे अहम सीन शूट होंगे. महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन के एक्शन सीन भी यहां फिल्माए जाएंगे. साथ ही क्लाइमैक्स के सबसे इमोशनल सीक्वेंस की शूटिंग भी यहीं होगी.

Advertisement

# 21 जनवरी को रिलीज़ होगी सोफी टर्नर की 'स्टील'

सोफी टर्नर स्टारर वेब सीरीज़ 'स्टील' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. ये 21 जनवरी को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी. छह एपिसोड की इस सीरीज़ को सैम मिलर और हेटी मैकडॉनल्ड ने डायरेक्ट किया है.

# 'अवतार 3' के साथ अटैच होगा 'दी ऑडिसी' का ट्रेलर

Advertisement

डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की 'दी ऑडिसी' का ट्रेलर कल 12 दिसंबर को रिलीज़ होगा. वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक ये 6 मिनट का प्रोलॉग होगा. और इसे तीन फिल्मों के साथ अटैच किया जाएगा. ये फिल्में हैं 'सिनर्स', 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'अवतार 3'. 'सिनर्स' और 'वन बैटल आफ्टर अनदर' कल री-रिलीज़ होने वाली हैं. इनके साथ 'दी ऑडिसी' का 6 मिनट का ट्रेलर अटैच किया जाएगा. और 'अवतार 3' के साथ इसका शॉर्ट ट्रेलर अटैच होगा. जेम्स कैमरन की 'अवतार 3' 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# 20 दिसंबर से शुरू होगा 'दी ग्रेट इंडियन कपिल शो 4'

'दी ग्रेट इंडियन कपिल शो' का चौथा सीज़न आ रहा है. 20 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर इसका प्रीमियर होगा. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इस सीज़न में कपिल के कई अवतार देखने को मिलेंगे. वो GenZ बाबा, ताऊजी, राजा और मंत्री जी के गेटअप में नज़र आएंगे. सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक के साथ अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी शो का हिस्सा होंगे.

# कल रिलीज़ होगी नंदमुरी बालकृष्ण की 'अखंडा 2'

लंबे इंतज़ार के बाद अंतत: नंदमुरी बालकृष्ण की 'अखंडा 2' रिलीज़ होने जा रही है. ये कल यानी 12 दिसंबर को थिएटर्स में लगेगी. ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी, मगर एक दिन पहले इसके प्रोडक्शन हाउस 14 रील्स प्लस ने पेड प्रीमियर कैंसल कर दिए. अज्ञात कारणों से फिल्म पोस्टपोन कर दी गई. पहले कहा गया कि ये अनिश्चित काल के लिए टल गई है. मगर मेकर्स इसे कल ही सिनेमाघरों में उतार रहे हैं.

# 9 जनवरी को प्रीमियर होगी 'फ्रीडम एट मिडनाइट 2'

वेब सीरीज़ 'फ्रीडम एट मिडनाइट' का दूसरा सीज़न आने वाला है. ये 9 जनवरी को सोनी लिव पर प्रीमियर होगा. सिद्धांत गुप्ता, चिराग वोहरा, आरिफ़ ज़कारिया सहित पूरी ओरिजनल कास्ट इस सीज़न में भी नज़र आएगी. इसे निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: राजामौली की ‘वाराणसी’ पर टाइटल विवाद गहराया, दो अलग स्पेलिंग्स ने मामला उलझाया!

Advertisement