SS Rajamouli के मेगा प्रोजेक्ट Varanasi में Mahesh Babu मुख्य किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का एक बड़ा हिस्सा Ramayana से प्रेरित है, जिसकी झलक लोगों ने मूवी के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में भी देखी थी. खास बात ये है कि उस सीन में महेश खुद भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे. रोल में ढलने के लिए उन्हें काफ़ी कड़ी ट्रेनिंग का सामना करना पड़ा है. फिल्म में उनका रामावतार केवल गिनती भर शॉट्स में दिखाई देगा. मगर उस गिनती भर शॉट्स के लिए राजामौली ने महेश से 6 महीनों तक कड़ी ट्रेनिंग करवाई है.
'वाराणसी' में केवल एक शॉट के लिए महेश बाबू को राजामौली ने 6 महीनों तक दौड़ाया!
एक्टर ने जानकारी दी कि उन्होंने राम के किरदार के लिए तीन महीनों तक कलारी की ट्रेनिंग भी ली है.


वैरायटी इंडिया से हुई हालिया बातचीत में महेश ने 'वाराणसी' पर खुलकर बात की है. उन्होंने कन्फर्म किया कि वो इस मूवी में रुद्र के अलावा राम के अवतार में भी दिखाई देंगे. उन्होंने इसे अपने करियर के सबसे कठिन किरदारों में से एक बताया है. खासकर इसलिए क्योंकि राम बनने के लिए उन्हें अपनी शरीर और चलने-ढलने के अंदाज़ को पूरी तरह से बदलना पड़ गया. महेश बताते हैं,
"मैं फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहा हूं. उसके लिए पोश्चर चाहिए. आप आजकल के किरदारों की तरह खड़े नहीं रह सकते हैं."
वे बताते हैं कि राजामौली ने उन्हें राम में ढालने के लिए काफ़ी कड़ी ट्रेनिंग करवाई है. उन्होंने महेश को कुछ यूरोपियन मूर्तियां भी दीं, जिसे उन्होंने अपने कमरे में जड़वा लिया है. महेश ने उन मूर्तियों की तस्वीरें खींच लीं और जब भी कहीं जाते, उनकी तरह खड़े होने की कोशिश करते. स्क्रीन रैंट प्लस से हुई बातचीत में वो बताते हैं,
"जर्मनी में फैमिली हॉलिडे के दौरान मैं बिना सोचे-समझे एक खास तरह के बॉडी पोश्चर में रहने लगा था. जब कुछ विदेशी मुझे देखकर हैरान हुए, तब जाकर मुझे पहली बार इसका एहसास हुआ था."
महेश ने बताया कि शुरुआत में उन्हें राम की चाल-ढाल अपनाने में काफ़ी दिक्कतें आ रही थीं. मगर अब वो इसमें सहज हो चुके हैं. उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने इस किरदार के लिए तीन महीनों तक कलारी की ट्रेनिंग भी ली है. ये दुनिया का सबसे पुराना मार्शल आर्ट फॉर्म है, जिसकी शुरुआत केरल में हुई थी. राजामौली ने उनसे ये ट्रेनिंग इसलिए करवाई ताकि वो राम की तरह दौड़ सकें. महेश को अपने दौड़ने का अंदाज़ बदलने के लिए भी महीनों तक अलग से ट्रेनिंग करनी पड़ी है. वो भी किसी लंबे एक्शन सीन नहीं बल्कि केवल दो शॉट्स के लिए. इनमें से एक शॉट फाइनल कट का हिस्सा बनेगा. शुरुआत में वो इसे लेकर अनमने से थे, मगर जब उन्होंने फाइनल कट देखा तो उनकी राय बदल गई. महेश बताते हैं,
"जब मैंने वो शॉट देखा, तो मुझे बहुत खुशी हुई. उस एक शॉट के लिए की गई 6 महीने की ट्रेनिंग पूरी तरह से सही साबित हुई. मेरे चलने का तरीका बदल गया. खड़े होने का तरीका बदल गया. सब कुछ बदल गया."
शुरुआत में ऐसी चर्चा थी कि 'वाराणसी' में राम के किरदार में रणबीर कपूर कैमियो करेंगे. मगर महेश ने अपने हालिया इंटरव्यू से उन अफ़वाहों का खंडन कर दिया है. कुछ समय पहले राजामौली ने पॉलिगन को दिए इंटरव्यू में स्वीकारा था कि उनकी सभी फिल्में राम कथा से प्रेरित रही हैं. फिर चाहे वो 'बाहुबली' या RRR ही क्यों न हों. RRR में तो उन्होंने राम चरण को एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान राम की वेश-भूषा में पेश किया था. उस सीन पर सिनेमाघरों में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज गई थी. चर्चा है कि वो 'वाराणसी' में महेश बाबू के रामावतार को और भी बड़े स्केल पर ले जाने वाले हैं.
वीडियो: राजामौली के बयान पर बवाल! ‘वाराणसी’ लॉन्च इवेंट में हनुमान पर टिप्पणी ने भड़काया लोगों का गुस्सा











.webp?width=275)




.webp?width=120)




