The Lallantop

27 दिनों बाद भी 'मार्को' की कमाई में 470% उछाल

Marco वही फिल्म है जिसने Varun Dhawan और Atlee की Baby John को पटखनी दी. थिएटर मालिको ने बेबी जॉन को हटाकर मार्को के शोज़ बढ़ा दिए.

Advertisement
post-main-image
'मार्को' को 'एनिमल' से ज़्यादा मार-धाड़ और खून-खच्चर वाली फिल्म बताया जा रहा था.

पिछले साल 20 दिसंबर को एक फिल्म आई. मलयालम फिल्म. नाम था Marco. Unni Mukundan की ये मूवी 25 दिसंबर के बाद हिंदी पट्टी में भी धीरे-धीरे पॉपुलर होने लगी. 25 दिसंबर ही क्यों? क्योंकि इसी दिन Varun Dhawan, Altee वाली Baby John आई थी. मगर ये इतनी बुरी तरह पिटी कि इसे थिएटर्स से निकाला जाने लगा. इसकी जगह सिनेमा मालिकों ने 'मार्को' के शोज़ बढ़ा दिए. अब आलम ये है कि 27 दिन बाद भी 'मार्को' गज़ब कमाई कर रही है. इसकी कमाई में 470 प्रतिशत का उछाल आया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'मार्को' का हिंदी डब वर्जन हिंदी पट्टी में पॉपुलर होने लगा है. कहा जाने लगा कि मार्को, Ranbir Kapoor की Animal से भी ज़्यादा वॉइलेंस वाली फिल्म है. मगर इसके हिंदी वर्जन ने पहले हफ्ते से ज़्यादा चौथे हफ्ते में कमाई की है. पहले से चौथे हफ्ते की कमाई में करीब 470 प्रतिशत की उछाल देखा गया है. ट्रेक वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक 'मार्को' के हिंदी वर्जन ने पहले हफ्ते में मात्र 28 लाख रुपए कमाए थे. मगर इसकी बढ़ती पॉपुलैरिटी के बाद इसके हिंदी वर्जन ने चौथे हफ्ते में 1.66 करोड़ रुपये कमाए हैं.

इन आंकड़ों को दिन के हिसाब से समझें तो मार्को के हिंदी वर्जन ने -

Advertisement

पहले दिन - एक लाख रुपये 
दूसरे दिन - दो लाख रुपये 
तीसरे दिन - पांच लाख रुपये 
चौथे दिन - तीन लाख रुपये 
पांचवे दिन - पांच लाख रुपये 
छठवें दिन - पांच लाख रुपये 
सातवें दिन - सात लाख रुपये 
टोटल - 28 लाख रुपये

कमाए थे. अब चार हफ्ते बाद इसकी कमाई में तुलनात्मक रूप से बहुत उछाल आया है. वर्ड ऑफ माउथ की वजह से पिक्चर का कलेक्शन भी ऊपर उठ गया है. इसने चौथे हफ्ते में -

22 वें दिन - 23 लाख रुपये 
23 वें दिन - 42 लाख रुपये 
24 वें दिन - 43 लाख रुपये 
25 वें दिन - 23 लाख रुपये 
26वें दिन - 35 लाख रुपये  
टोटल - 1.66 करोड़ रुपये 

Advertisement

कमाए थे. 1.66 करोड़ रुपये कमाए हैं. जबकि इसमें वीकेंड कलेक्शन का नहीं जोड़ा गया है. थोड़ा सा गणित लगाएंगे तो पता चलेगा पहले से दूसरे  हफ्ते के बीच कमाई का ये जंप करीब 470 प्रतिशत के आस-पास का है. 27वें दिन भी 'मार्को' के हिंदी वर्जन ने करीब 15 लाख रुपये की कमाई की है. हालांकि ये पिछले दो दिनों से थोड़ा कम है मगर अब वीकेंड में इसकी कमाई और ज़्यादा हो सकती है.

'मार्को' की ओवरऑल कमाई की बात करें तो इसने 27 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल जमा 60 करोड़ रुपये कलेक्ट कर लिये हैं. वहीं कोई मोई डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड वाइड इसने 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक ये पहली ऐसी A रेटिंग पाने वाली मलयालम फिल्म बन गई है. जिसने 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया हो.

वैसे 'मार्को' फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिव्यूज़ चल रहे हैं. आपने 'मार्को' देखी हो तो हमें कॉमेंट सेक्शन में बताएं ये पिक्चर आपको कैसी लगी. 

वीडियो: बेबी जॉन की कमाई घटी, सिनेमाघरों में पुष्पा 2 और मार्को को मिल सकते हैं और शोज

Advertisement