The Lallantop

'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में लोगों ने किसे बनाया देश का नंबर वन एक्टर?

इंडिया टुडे मैग्ज़ीन के लेटेस्ट सर्वे 'मूड ऑफ द नेशन' में लोगों से पूछा गया कि देश का नंबर वन एक्टर कौन है? सबसे कम वोट सलमान खान को मिले.

Advertisement
post-main-image
इंडिया टुडे मैग्ज़ीन के सर्वे में अमिताभ बच्चन ने शाहरुख, अक्षय सलमान को पीछे छोड़ दिया है.

पिछले कुछ सालों से ऑडिएंस का मिजाज़ बदला-बदला सा है. बड़े पर्दे पर अब वो सितारों के बड़े नाम नहीं बल्कि सिनेमैटिक एक्सपीरिएंस चाहते हैं. अच्छी स्टोरी लाइन और बढ़िया एक्टिंग चाहते हैं. तभी तो पिछले कुछ सालों में खान तिकड़ी का रंग कुछ फीका सा पड़ गया है. इंडिया टुडे मैग्ज़ीन के लेटेस्ट सर्वे 'मूड ऑफ द नेशन' में जब लोगों से पूछा गया कि देश का नंबर वन एक्टर कौन हैं, तो पहले नंबर पर शाहरुख-सलमान नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन का नाम आया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

नीचे टॉप फाइव स्टार्स की लिस्ट है. आप भी पढ़िए किसे कितने प्रतिशत वोट मिले.

1. अमिताभ बच्चन

इस सर्वे में अमिताभ बच्चन ने 23 प्रतिशत वोट हासिल कर नंबर वन का स्थान हासिल किया. हालांकि जनवरी में हुए इसी सर्वे में उन्हें 31 प्रतिशत वोट मिले थे. 

Advertisement

अमिताभ बच्चन जल्द ही रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देने वाले हैं.

2. शाहरुख खान

दूसरे नंबर पर हैं शाहरुख खान. जो बीते कुछ सालों से फिल्मी पर्दे से दूर हैं. आखिरी बार वो फिल्म ‘ज़ीरो’ में नज़र आए थे. जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. मगर इस साल उन्होंने अपनी तीन फिल्मों की अनाउंसमेंट कर दी है. जिनके नाम हैं ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘डंकी’. 

Advertisement

 जनवरी 2022 में हुए इसी सर्वे में शाहरुख खान को सिर्फ पांच प्रतिशत वोट मिले थे.

3. अक्षय कुमार

अक्षय कुमार एक साल में चार-पांच फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं. इस साल भी उनकी ‘बच्चन पांडे’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘रक्षा बंधन’ जैसी फिल्में रिलीज़ हुई हैं. तीनों ही फिल्मों ने कुछ खास कमाल नहीं किया है. मगर ऑडिएंस के बीच अक्षय की पॉपुलैरिटी बरकरार है. 

सर्वे में 10 प्रतिशत वोट पाकर वो तीसरे नंबर पर हैं.

4. रजनीकांत

ओल्ड इज़ गोल्ड. इसी फ़ॉर्मूले पर रजनीकांत ने चौथे नंबर की जगह पर कब्ज़ा किया है. जनवरी में उनको सिर्फ चार प्रतिशत वोट मिले थे. जो अगस्त में बढ़कर नौ प्रतिशत हो गए हैं. रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म ‘जेलर’ पर काम कर रहे हैं. जिसमें उनके अपोज़िट राम्या कृष्णन दिखाई देने वाली हैं.

5. सलमान खान

सलमान खान को उतने ही वोट मिले हैं जितने जनवरी के सर्वे में मिले थे. सात प्रतिशत. सलमान खान जल्द ही ‘कभी ईद कभी दिवाली’ और ‘टाइगर 3’ में दिखाई देंगे. 

कुछ दिनों पहले सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा खत मिला था. जिसके बाद से उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई. 

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement