The Lallantop

कमल हासन और मणि रत्नम 36 साल बाद 'ठग लाइफ' नाम की ताबड़तोड़ एक्शन फिल्म पर काम करने जा रहे

Kamal Haasan और Mani Ratnam अपने करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद Thug Life पर साथ आ रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
'ठग लाइफ' के एक सीन में कमल हासन.

अपने करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद Kamal Haasan और Mani Ratnam साथ काम करने जा रहे हैं. इससे पहले इन दोनों दिग्गजों ने 1987 में आई फिल्म 'नायकन' में काम किया था. कमल हासन के बर्थडे पर एक वीडियो के साथ इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई. फिल्म का नाम होगा Thug Life. कई लोग इस बात पर आपत्ति ज़ाहिर कर रहे हैं कि मणिरत्नम सीरियस फिल्ममेकर हैं. मेनस्ट्रीम जाने के चक्कर में वो 'ठग लाइफ' नाम की फिल्म बना रहे हैं. जो कमल और मणिरत्नम के कद के लिहाज से बड़ा सतही और हल्का टाइटल लग रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'ठग लाइफ' टर्म को पॉप-कल्चर में कुछ अप्रत्याशित या चौंकाने वाली हरकत के लिए प्रयोग किया जाता है. हालांकि इसका शाब्दिक अर्थ होता है छुटभैय्ये गुंडों वाली ज़िंदगी. कमल हासन की फिल्म के टाइटल में इसे लिटरल तरीके से इस्तेमाल किया गया है. 'ठग लाइफ' में कमल हासन 'रंगराया शक्तिवेल नायकन' नाम का किरदार निभा रहे हैं. 'नायकन' में उन्होंने 'शक्तिवेल' नाम का किरदार निभाया था, जो अपने क्राइम करियर में आगे चलकर 'नायकन' कहलाता है. इससे ये भी संभावना लग रही है कि इन दोनों फिल्मों के बीच कुछ कनेक्शन हो सकता है.

ख़ैर, 'ठग लाइफ' के अनाउंसमेंट फुटेज में कमल हासन कपड़ों सफेद कपड़ों में लिपटे नज़र आ रहे हैं. सिर्फ उनका चेहरा दिख रहा है. कमोबेश वैसे ही जैसे 'जवान' में शाहरुख खान का बैंडेज वाला लुक था. इस वीडियो में कमल कुछ लोगों से लड़ते नज़र आ रहे हैं. साथ में फोर्थ वॉल ब्रेक करके जनता से बात भी कर रहे हैं. इस टीज़र को देखते वक्त में जैपनीज़ फिल्ममेकर अकीरा कुरोसावा की फिल्मों की याद आती है. खासकर फाइटर्स के लुक, हथियार और टीज़र में नज़र आने वाले वाइड फ्रेम्स को देखकर. इस टीज़र में एक जापानी रेफरेंस भी है. अपने पेशे के बारे में बताते हुए कमल हासन खुद को Yakuza बोलते हैं. जो कि एक जैपनीज़ शब्द है, जिसका मतलब होता है गैंगस्टर.

Advertisement

जो शुरुआती रुझान आए हैं, उससे 'ठग लाइफ' एक एक्शन फिल्म लग रही है. इसमें कमल हासन के साथ तृषा कृष्णन, दुलकर सलमान और जयम रवि जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. मणिरत्नम की पिछली फिल्म थी 'पोन्नियिन सेल्वन'. इस फिल्म में भी तृषा और जयम रवि ने काम किया था. वहीं दुलकर सलमान 'ओ के कनमणी' में मणिरत्नम के साथ काम कर चुके हैं. कमल हासन की पिछली फिल्म थी 'विक्रम'. लोकेश कनगराज डायरेक्टेड ये फिल्म उनके करियर की सबसे सफल फिल्म साबित हुई. 'नायकन' के बाद कमल हासन और मणिरत्नम, 'पोन्नियिन सेल्वन' पर बनने वाली फिल्म में काम करने वाले थे. कमल ने इस फिल्म नॉवल के राइट्स भी खरीद लिए थे. मगर किन्हीं वजहों से तब ये फिल्म नहीं बन पाई. अब ये लोग 'ठग लाइफ' पर साथ आए हैं. इस फिल्म की रिलीज़ डेट अब तक अनाउंस नहीं की गई है. 

वीडियो: कमल हासन और मणिरत्नम के साथ आने पर इतना हंगामा क्यों?

Advertisement
Advertisement