The Lallantop

'डंकी'-'सलार' की जंग कौन जीतेगा, 'एनिमल' तय करेगी

शाहरुख की 'डंकी' और प्रभास की 'सलार' का बिग बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है. इस जंग में किसका पलड़ा भारी होगा ये 'एनिमल' की रिलीज़ पर निर्भर करेगा. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ बेल्ट में डिस्ट्रीब्यूटर्स शाहरुख की फिल्म को ज़्यादा शोज़ देना चाहते हैं.

Advertisement
post-main-image
रणबीर कपूर की 'एनिमल' इस साल दिसंबर में रिलीज़ होने वाली है.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको यहां पढ़ने को मिल जाएगा. नीचे पढ़िए आज की बड़ी और ज़रूरी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. भुवन बाम के शो 'तकेशी कैसल' का टीज़र आउट

फेमस जापानी गेम शो 'तकेशी कैसल' के रीबूट वर्जन को भुवन बाम डब करेंगे. शो का टीज़र आ गया है. भुवन ने इस शो को अपने पॉपुलर कैरेक्टर टीटू मामा की आवाज़ में डब किया है. इसे 02 नवंबर से प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे.

Advertisement

2. अयान ने 'वॉर 2' की फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग खत्म की

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक स्पेन में फिल्म के कुछ एक्शन सीन्स को ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बॉडी डबल्स के साथ शूट किया जा रहा था. अब दिसंबर से ऋतिक और जूनियर एनटीआर इसकी शूटिंग शुरू करेंगे.

3. हॉरर-कॉमेडी फिल्म में दिखेंगे श्रेयस तलपड़े-तुषार कपूर

Advertisement

'गोलमाल' फिल्म सीरीज़ के बाद श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म में दिखाई देने वाले हैं. इसे संगीत सिवन डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग दिल्ली में शुरू हो चुकी है.

4. YRF की सीरीज़ 'द रेलवे मैन' की रिलीज़ डेट आई

यश राज फिल्म्स की पहली सीरीज़ 'द रेलवे मैन' की रिलीज़ डेट आ गई है. आर माधवन, केके मेनन, दिव्येंदु शर्मा और बाबिल खान की इस सीरीज़ को 18 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे. चार एपिसोड्स की ये एक्शन सीरीज़ सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है.

5. रितेश बत्रा की इंटरनेशनल फिल्म में अनिल कपूर

'द लंच बॉक्स' फेम डायरेक्टर रितेश बत्रा एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में अनिल कपूर को लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस फिल्म को बड़े स्केल पर बनाया जाएगा. अगले साल से इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.

6. तारा सुतारिया की फिल्म 'अपूर्वा' का ट्रेलर आया

तारा सुतारिया की सर्वाइवल-थ्रिलर फिल्म 'अपूर्वा' का ट्रेलर आ गया है. कहानी एक लड़की की है. जिसे किडनैप कर लिया गया है और अब वो खुद को बचाने की कोशिश करती नज़र आ रही है. फिल्म में राजपाल यादव और अभिषेक बनर्जी दिखाई देंगे. फिल्म 15 नवंबर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

7. 'डंकी'-'सलार' की जंग का नतीजा 'एनिमल' तय करेगी

शाहरुख की 'डंकी' और प्रभास की 'सलार' का बिग बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है. इस जंग में किसका पलड़ा भारी होगा ये 'एनिमल' की रिलीज़ पर निर्भर करेगा. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ बेल्ट में डिस्ट्रीब्यूटर्स शाहरुख की फिल्म को ज़्यादा शोज़ देना चाहते हैं. 'पठान'-'जवान' की सक्सेस के बाद वो तीन-एक के रेशियो में 'डंकी'-'सलार' के शोज़ रखना चाहते हैं. माने 'डंकी' के तीन और 'सलार' का एक शो. मसला ये है कि 'सलार' को AA फिल्म्स वाले डिस्ट्रीब्यूट कर रहे हैं. जो रणबीर की 'एनिमल' को भी डिस्ट्रीब्यूट कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि AA फिल्म्स उन्हीं को एनिमल के शोज़ दे रहे हैं, जो 'सलार' के ज़्यादा शोज़ चलाने पर राज़ी हो रहे हैं. अब ये तो वक्त ही बताएगा कि किस फिल्म को कितने शोज़ मिलते हैं और दोनों ही फिल्में कितनी कमाई करती हैं.

Advertisement